Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • आजीविका द्वारा दी गई बकरियों के मरने का मामला नहीं थमा
  • बागेश्वर

आजीविका द्वारा दी गई बकरियों के मरने का मामला नहीं थमा

RNS INDIA NEWS 07/01/2021
rns featured image new

बागेश्वर। तहसील के लौबांज क्षेत्र में बकरियों के मरने का मामला अभी थमा नहीं है। अब नौटा-कटारमल क्षेत्र में भी आजीविका द्वारा दी गई बकरियां दम तोडऩे लग गई हैं, जिससे पशुपालकों के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने आजीविका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के तहत आजीविका परियोजना ने लौबांज न्याय पंचायत के कई गांवों में 17.40 लाख की लागत से 180 गरीब परिवारों को एक माह पूर्व जौनपुर, राजस्थान से बकरियां लाकर वितरित की थीं, लेकिन एक महीने में ही बकरियां बीमार पडऩे लगीं। देखते ही देखते अब तक लौबांज क्षेत्र में साठ बकरियां मर चुकी हैं। अब नौटा-कटारमल क्षेत्र में भी बकरियां मरने लगी हैं। यहां गरीब पशुपालक हरीश जोशी की दो, बलवंत सिंह की एक बकरी की मौत हो चुकी है। इसके अलावा कत्यूरी सिमार में नैन राम व आनंद राम की भी एक- एक बकरी ने दम तोड़ दिया है। उधर, रतमटिया गांव में भी लछम राम की दो और बकरियों की मौत हो गई है। घटना से क्षेत्र में आजीविका के खिलाफ आक्रोश है। कौसानी की जिपंस सुनीता आर्या, एडवोकेट जेसी आर्या, लौबांज के ग्राम प्रधान मनोहर अलमिया,एडवोकेट उमेश पांडे, हरीश भट्ट, क्षेपंस भोला दत्त तिवारी, शंकर दत्त जोशी आदि ने आजीविका के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने, प्रभावित पशुपालकों को मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बकरियों के बेचने के बाद जो पैसे मिलते हैं उससे हमारी आजीविका चलती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आगामी विस चुनाव में जनता भाजपा को कड़ा सबक सिखाएगी: कांग्रेस
Next: पति-पत्नी में मारपीट, पति बच्ची को लेकर लापता हुआ

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.