Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पति-पत्नी में मारपीट, पति बच्ची को लेकर लापता हुआ
  • नैनीताल

पति-पत्नी में मारपीट, पति बच्ची को लेकर लापता हुआ

RNS INDIA NEWS 07/01/2021
rns featured image new

नैनीताल। नैनीताल में एक बार फिर पति-पत्नी के बीच वो को लेकर विवाद का मामला सामने आया है। इससे पहले भी शहर में इस तरह के प्रकरण सामने आ चुके हैं। यहां बुधवार देर रात्रि एक दंपति के बीच झगड़ा हुआ तो नौबत मारपीट तक जा पहुंची। इसके बाद पति सात साल की बच्ची को लेकर घर से कहीं चला गया। महिला ने रात्रि में ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने खोजबीन कर पति को बच्ची के साथ बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार, मल्लीताल स्थित न्यू चार्टन लॉज कंपाउंड में बुधवार रात्रि पति-पत्नी के बीच किसी अन्य की दखलअंदाजी को लेकर विवाद शुरू हो गया। युवक ने महिला के चरित्र पर शक किया तो मामला और अधिक बढ़ गया। इसके बाद दोनों में मारपीट भी होने लगी। काफी देर चले विवाद के बाद युवक ने महिला के साथ नहीं रहने की बात कहते हुए बच्ची के साथ घर से चले जाने की धमकी दी। कुछ देर बाद वह सात वर्षीय बच्ची के साथ कहीं चला गया। काफी देर तक नहीं लौटने पर महिला ने 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मल्लीताल कोतवाली से पहुंची पुलिस टीम ने क्षेत्र में खोजबीन शुरू कर दी। रातभर खोजने के बाद पुलिस ने युवक को बच्ची के साथ सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद दंपति को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन दोनों नहीं माने और अलग-अलग रहने की बात करने लगे। रात्रि में पुलिस ने बच्ची को महिला के सुपुर्द कर दिया। साथ ही युवक से भी घर जाने को कहा। इधर, गुरुवार को दोनों फिर से कोतवाली पहुंच गए। इस बीच दोनों ने यहां जमकर हंगामा किया। कहासुनी और विवाद के बीच उनके परिजनों ने भी उन्हें समझाया। फिलहाल पुलिस और परिजनों के समझाने पर दोनों घर लौटे। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि दोनों ने कोतवाली में लिखित रूप से साथ रहने की बात कही है। इसके बाद दोनों को घर भेज दिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आजीविका द्वारा दी गई बकरियों के मरने का मामला नहीं थमा
Next: प्रत्येक बूथ से राम मंदिर के लिए धन संग्रह करेगी भाजपा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.