Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • प्रत्येक बूथ से राम मंदिर के लिए धन संग्रह करेगी भाजपा
  • बागेश्वर

प्रत्येक बूथ से राम मंदिर के लिए धन संग्रह करेगी भाजपा

RNS INDIA NEWS 07/01/2021
rns featured image new

बागेश्वर। भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बेहतर काम कर रही है। कोरोनाकाल में भी विकास कार्य चरम पर है। मूलभूत सुविधाओं को गांव- गांव तक पहुंचाया जा रहा है। जिले में सडक़, बिजली, पानी, स्वास्थ आदि पर बेहतर काम हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जाएगा। मंडलसेरा स्थित पार्टी कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए बिष्ट ने कहा कि जिले के आठ मंडलों के 72 शक्ति केंद्रों पर इस बीच बैठकों का आयोजन चल रहा है, जिसमें जिले के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शक्ति केंद्र स्तर की जिम्मेदारी दी गई है। प्रत्येक शक्ति केंद्रों में आने वाले बूथों की जिम्मेदारी बूथ कमेटी को दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं को घर- घर पहुंचाना है। भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए धन भी संग्रह करना है। इसके लिए कार्यकर्ता अभी से लग जाएं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए प्रत्येक बूथ के प्रत्येक परिवार का योगदान बहुत जरूरी है। इसमें सबको बढ़-चढक़र भागीदारी करनी चाहिए। कार्यकर्ता इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बैठकों का आयोजन दस जनवरी तक जारी रहेगा। इस मौके पर विधायक चंदन राम दास, जिला पंचायत अध्यक्ष बसंती देव, राजेंद्र परिहार, सुरेश कांडपाल, रमेश तिवारी, रवि करायत, खडक़ टंगडिय़ा, प्रकाश जोशी, हरीश रावत, आनंद धपोला, गणेश सुरकाली, राजेंद्र महर, योगेश हरडिय़ा, कुंदन भौर्याल, पूरन गढिय़ा, दयाल कांडपाल, भगवान भंडारी, घनश्याम जोशी, प्रकाश साह आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति-पत्नी में मारपीट, पति बच्ची को लेकर लापता हुआ
Next: क्या कहते हैं सितारे, यहाँ देखिये राशिफल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.