Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पीएसपी की 250 मेगावाट की पहली यूनिट राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ी
  • उत्तराखंड
  • टिहरी

पीएसपी की 250 मेगावाट की पहली यूनिट राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ी

RNS INDIA NEWS 20/11/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  टिहरी बांध की बहुप्रतीक्षित द्वितीय चरण की पंप स्टोरेज प्लांट की 250 मेगावाट की पहली यूनिट की टरबाइन सफलतापूर्वक राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ गई है। अब करीब 10 दिनों तक विद्युत उत्पादन की टेस्टिंग की जाएगी। जिसके बाद विधिवत रूप से विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा। पीएसपी देश की एक हजार मेगावाट की पहली परियोजना है, जो सफलता ग्रिड से जुड़ गई है। जबकि 2025 तक तीन अन्य यूनिटों को भी ग्रिड से जोड़कर टीएचडीसी अपनी क्षमता के अनुरूप 24 सौ मेगावाट विद्युत का लक्ष्य पूरा करेगा। गुरुवार को टीएचडीसी इंडिया लि.के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी। बताया कि मंगलवार शाम 5.50 बजेभारत के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट (पीएसपी) की प्रथम यूनिट 250 मेगावाट को राष्ट्रीय ग्रिड से जोड़कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। इस दौरान भारत सरकार के ऊर्जा सचिव पंकज अग्रवाल, एनटीपीसी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक गुरुदीप सिहं भी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे। सीएमडी ने पीएसपी की पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि पीएसपी के माध्यम से विद्युत उत्पादन करने वाली भारत की यह पहली परियोजना है। इस वित्त वर्ष में 250 मेगावाट की एक और यूनिट को ग्रिड से जोड़ दिया जाएगा। जबकि दो अन्य यूनिटों को भी वित्त वर्ष 2025 तक ग्रिड से जोड़ा जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून में पढ़ रही विदेशी छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में विदेशी छात्र गिरफ्तार
Next: रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ गौचर मेले का हुआ समापन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.