Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ गौचर मेले का हुआ समापन
  • उत्तराखंड
  • चमोली

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ गौचर मेले का हुआ समापन

RNS INDIA NEWS 20/11/2024
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। 72वें राजकीय औद्योगिक विकास एवं सांस्कृतिक मेला-2024 बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है। मेले का समापन नेता प्रतिपक्ष के प्रतिनिधि और बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने किया।  मेले में जहां मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक दलों की ओर से लोकगीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियां दी गई। वहीं दूसरी ओर जिला खेल विभाग की ओर से फुटबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला राजपुर 11 देहरादून एवं खिर्सू एफसी के बीच खेला गया। जिसमें निर्धारित समय तक दोनों ही टीमों की ओर से 1-1 गोल किया गया। जिसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में राजपुर 11 देहरादून ने 4-3 से खिर्सू एफसी को पराजित कर मुकाबला जीता। वहीं वॉलीबाल प्रतियोगिता का अंतिम मुकाबला देवकोट चमोली और ब्रदर्स क्लब गौचर के बीच खेला गया। जिसमें देवकोट की टीम ने ब्रदर्स क्लब को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। समापन के मौके पर फुटबॉल की विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ क्रमशः 51 हजार व 41 हजार का नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही वॉलीबॉल प्रतियोगिता के विजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ ही विजेता टीम को 41 हजार और उपविजेता टीम को 31 हजार का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया।
वहीं मेले में उद्योग विभाग की ओर से स्थानीय उत्पादों के विपणन के लिए 40 स्टॉल लगाए गए थे। जिनमें कालीन, पंखी, स्वेटर, टोपी सहित अन्य ऊनी उत्पादों के साथ ही कृषि और बागवानी के उत्पादों का विपणन किया गया। उद्योग विभाग के महाप्रबंधक बीएस कुंवर ने बताया कि मेले के दौरान विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉलों से 42 लाख के स्थानीय उत्पादों का विपणन किया गया है।
मेलाध्यक्ष/जिलाधिकारी संदीप तिवारी और मेलाधिकारी संतोष कुमार पांडेय ने मेले के सफल आयोजन के लिए सबके सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मेलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गौचर मेले में इस वर्ष उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ-साथ कई मनमोहक कार्यक्रम हुए। मेले में फन गेम्स एवं विभागीय स्टॉल भी प्रमुख आकर्षण के केन्द्र बने रहे। मेले की सांस्कृतिक संध्याओं पर कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियों से मेले को यादगार बनाया। इस बार मेले में बच्चों, महिलाओं, युवाओं तथा बुर्जुग हर आयु वर्ग को कुछ न कुछ नया सीखने व देखने को मिला। मेलाधिकारी ने मेला समिति की ओर से सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में मेले को और भव्य बनाने का प्रयास किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएसपी की 250 मेगावाट की पहली यूनिट राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ी
Next: अहंकारी भाजपा को सबक सिखाएगी केदारनाथ की जनता: आर्य

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.