Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में पढ़ रही विदेशी छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में विदेशी छात्र गिरफ्तार
  • देहरादून

दून में पढ़ रही विदेशी छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में विदेशी छात्र गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/11/2024
rns featured image new

देहरादून। क्लेमनटाउन क्षेत्र स्थित निजी संस्थान में पढ़ने वाली विदेशी छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी विदेशी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को कोर्ट पेश में किया। कोर्ट से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मंगलवार को पीड़िता के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तारी की। लेसोथो (दक्षिण अफ्रीका) की निवासी क्लेमनटाउन क्षेत्र स्थित संस्थान से बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। छात्रा ने अक्तूबर में चंडीगढ़ में धार्मिक आयोजन में शामिल होने के लिए अपने हॉस्टल से 15 दिन अवकाश लिया था। चंड़ीगढ़ जाने से पहले हॉस्टल से निकलकर 29 अक्तूबर को वह संस्थान में बीबीए की पढ़ाई कर रहे छात्र मूसा उर्फ मुसी लड्डू जेम्स निवासी दक्षिण सूडान के साथ एक निजी पार्टी में शामिल हुई। आरोप है कि मूसा पार्टी के बाद युवती को अपने किराये के कमरे पर ले गया। आरोप है कि जब वह होश में नहीं थी तो आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़ित अगले दिन सुबह चंडीगढ़ जाने को दिल्ली पहुंची। दिल्ली पहुंचकर उसने पुलिस को घटनाक्रम बताया। कश्मीरी गेट पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को जांच के लिए देहरादून ट्रांसफर किया। यहां 15 नवंबर को क्लेमनटाउन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी 24 वर्षीय विदेशी छात्र को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पीड़िता ने प्राथमिकी में घटना विवि परिसर स्थित हॉस्टल में होने की बात कही थी।

फ्लैट मालिक पर दर्ज होगा केस
क्लेमनटाउन थानाध्यक्ष दीपक धारीवाल ने बताया कि विदेश युवक को मकान मालिक ने बिना पुलिस या विदेशी शाखा को सूचना दिए अपने फ्लैट में किराये पर रखा था। दुष्कर्म के प्रयास के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो इसका खुलासा हुआ। जल्द आरोपी मकान मालिक के खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत केस दर्ज हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहायक नियोजन एवं सहायक वास्तुविद नियोजक परीक्षा के साक्षात्कार 3 व 4 दिसंबर को
Next: पीएसपी की 250 मेगावाट की पहली यूनिट राष्ट्रीय ग्रिड से जुड़ी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.