Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • यूकेडी की तांडव रैली में कुमाऊं से होगी बड़ी भागीदारी: त्रिवेंद्र
  • नैनीताल

यूकेडी की तांडव रैली में कुमाऊं से होगी बड़ी भागीदारी: त्रिवेंद्र

RNS INDIA NEWS 19/10/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। भू कानून और मूल निवास के मुद्दे को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल 24 अक्तूबर को देहरादून में तांडव रैली करेगा। इसके लिए कुमाऊं भर से यूकेडी के कार्यकर्ता भी देहरादून पहुंचेंगे। शनिवार को मुखानी स्थित पार्टी के कार्यालय में यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने पत्रकार वार्ता कर तांडव रैली के संबंध में मीडिया को जानकारी दी। पंवार ने कहा कि प्रदेश में अब तक जो भी सरकार बनी, उसने राज्य निर्माण की अवधारणा की हमेशा उपेक्षा की है। चाहें भू कानून हो या मूल निवास का मुद्दा सत्तारूढ़ रही सरकार ने सिर्फ लीपापोती ही की है। पंवार ने कहा कि इसके साथ ही पृथक राज्य के गठन के बाद से आज तक कोई भी सरकार प्रदेश को स्थाई राजधानी नहीं दे सकी। जल, जंगल, जमीन के मुद्दों पर भी अब तक सत्तारूढ़ रही सरकारों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। पंवार ने बताया कि देहरादून के परेड ग्राउंड में होने वाली तांडव रैली में इन सभी मुद्दों पर सरकार को घेरा जाएगा। शनिवार को प्रस्तावित इस रैली की तैयारी को लेकर हल्द्वानी में भी बैठक की गई। इसके बाद 22 अक्तूबर तक कुमाऊं मंडल के अलग-अलग शहरों में पहुंचकर तैयारी पर चर्चा की जाएगी। पत्रकार वार्ता के दौरान यूकेडी के संस्थापकों में शुमार रहे खड़क सिंह बगड़वाल, जिलाध्यक्ष राकेश चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चंद्र भट्ट, कुमाऊं प्रभारी भुवन जोशी, सुशील उनियाल, देवी शर्मा, प्रकाश जोशी, बची सिंह बिष्ट, मदन सिंह बिष्ट, रवि वाल्मीकि, महेश तिवाड़ी, बृजमोहन सिजवाली आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में अवैध रूप से रह रहा बांग्लादेशी गिरफ्तार
Next: राशिफल 20 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.