Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 20 अक्टूबर
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 20 अक्टूबर

RNS INDIA NEWS 20/10/2024
Rashifal

आज का राशिफल

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। आपके भविष्य के लिए आज निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित काम करने के लिए आज का समय उत्तम है। धार्मिक तथा सामाजिक कामों में भी थोड़ा वक्त बीतेगा। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु मौसम की वजह से अपनी दिनचर्या को संयमित रखना अति आवश्यक है।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 8

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स प्राप्त होगा। आज मित्रों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे साथ ही मनोरंजन भरा वातावरण बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कामों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे। आज कुछ समय आत्म निरीक्षण में भी बिताएंगे। आज दूसरों की सलाह पर अमल करने से पहले सोच-विचार करेंगे क्योंकि बिना सोचे-समझे किया गया निर्णय गलत हो सकता हैं। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 2

मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। आज आप खुद के कामो को स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। दूसरों से उम्मीद रखना आपकी कार्य क्षमता को कम ही करेगा। आपकी मेहनत और उत्तम जीवनशैली के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी योग्यता के अनुरूप कामों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। आज घर का माहौल खुशनुमा व शांतिपूर्ण बना रहेगा। तथा परिवार जनों के साथ सुखद समय बीतेगा।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक- 9

कर्क राशि- आज कारोबार में अचानक आपको फायदा होगा। आज संतान के करियर से संबंधित किसी चिंता का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। तथा आप अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपका अपने कर्म के प्रति अधिक विश्वास रखना आपके लिए हितकारी ही रहेगा। ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य आपका सहयोग करेगा। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। आज मन में चल रहे सवालों का जवाब भी खुद को ही तलाशना होगा।
शुभ रंग- मेजेंटा
शुभ अंक- 9

सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आज आलस की वजह से काम को टालना उचित नहीं है। अपनी इस कमी को दूर करेंगे और अपने कामों के प्रति समर्पित रहेगे। आज दूसरों की सलाह पर निर्भर रहने की बजाए खुद ही निर्णय लें, इससे आप बेहतरीन तरीके से कामों को अंजाम दे पाएंगे। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है, साथ ही आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे साथ ही आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक- 4

कन्या राशि- आज कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बनायेंगे। आज आपकी ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज सामाजिक संपर्कों के माध्यम से कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा। आपके बच्चे पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग- ओरेंज
शुभ अंक- 7

तुला राशि- आज आप उत्साह से भरे रहेंगे 7 आज आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको अपने कार्यों में सफलता देंगे। समाज में आपका मान-सम्मान व वर्चस्व बना रहेगा। आप किसी भी कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आज आपको कोई नई अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। आज कर्मचारियों के मान-सम्मान का ध्यान रखेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा 7 छात्र किसी एग्जीबिशन की तैयारी कर सकते हैं। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे।
शुभ रंग- पीला
शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिये पूरी मेहनत करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आज समय आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियों का निर्माण कर रहा है। कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आप कुछ खास निर्णय लेंगे, जो कि निकट भविष्य में आपके लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद साबित होंगे। आज परिवार के साथ शॉपिंग में समय बीतेगा। कहीं घूमने जाने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सकून मिलेगा । परिवार के सब लोग आपसे खुश रहेंगे।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 2

धनु राशि- आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आज मौजूदा समय उपलब्धियों वाला रहेगा। योजना बनाकर अच्छे से दिनचर्या व्यवस्थित करेंगे साथ ही अपने सहयोगी तथा कर्मचारियों के साथ अच्छा ताल मेल बनाकर रखना आवश्यक है। इससे उनकी कार्य क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। आपकी मेहनत और कोशिश के बढिय़ा नतीजे सामने आएंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 4

मकर राशि- आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपने अपने लक्ष्य और उम्मीदों संबंधी जो सपने संजोए थे, उन्हें आज पूरा करने का समय आ गया है। इसलिए पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने कामों के प्रति प्रयासरत रहें। आज पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा । आज दामपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में फिर से मधुरता आएगी। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा।
शुभ रंग- लाल
शुभ अंक- 6

कुंभ राशि- आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। आज आपके पास कई इम्पोर्टेन्ट काम हैं। इसलिए दोस्तों के साथ व आलस में अपना समय ना गवाएं।आज इगो व जि़द्दीपन रखना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। अपनी क्षमताओं को महसूस करेंगे और सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श किया जायेगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक- 2

मीन राशि- आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज दिल की बजाए दिमाग से काम लेगे तो आप बेहतर निर्णय लेने में सफल होंगे।आज कोई धार्मिक आयोजन में आपका योगदान रहेगा। आज आप जिस काम के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे हैं वो आपके लिए सकारात्मक और फायदेमंद साबित होगी। आज खरीदारी करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखेंगे तो उलझनों से बच जायेंगे।
शुभ रंग- पिंक
शुभ अंक- 6

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेडी की तांडव रैली में कुमाऊं से होगी बड़ी भागीदारी: त्रिवेंद्र
Next: कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र समेत चार पर केस

Related Post

Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 09 जून

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 07 जून

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 06 जून

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
  • महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.