Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा नेता का भाई-भाभी पर धोखाधड़ी का आरोप
  • हरिद्वार

भाजपा नेता का भाई-भाभी पर धोखाधड़ी का आरोप

RNS INDIA NEWS 19/10/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  एक भाजपा नेता ने अपने सगे भाई और भाभी पर संपत्ति के बैंक में बंधक होने के बावजूद उसे बेचने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र की राजनगर कालोनी गुरुद्वारा रोड पर भाजपा नेता बसंत अरोड़ा रहते है। भाजपा नेता की प्रेमनगर आश्रम के ठीक सामने केनवुड स्टूडियो के नाम से दुकान थी। पुलिस को दी गई शिकायत में भाजपा नेता ने बताया कि दुकान के ऊपरी हिस्से में एक फ्लैट बना हुआ है। आरोप है कि उसने वर्ष 2004 में फ्लैट का आधा हिस्सा भाई राजेश अरोड़ा, भाभी निधि अरोड़ा से खरीद लिया था। बकायदा उन दोनों ने उसके नाम बैनामा कर दिया था। उस हिस्से पर उसी का ही कब्जा है। आरोप है कि बीती 30 जून को पीएनबी शाखा रानीपुर मोड़ से उसके भाई-भाभी के नाम पर रिकवरी नोटिस संपत्ति पर चस्पा किया गया। मालूमात करने पर पता चला कि उसके भाई-भाभी ने उसे बेची संपत्ति पर लोन लिया हुआ है। बैनामा करने से पहले ही उस संपत्ति पर लोन चला आ रहा है। बैनामे में साफ लिखा है कि संपत्ति बंधक नहीं है। आरोप है कि उसके साथ धोखाधड़ी की गई है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि इस संबंध में दंपति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्घटना में मारे गए स्कूटर सवार की हुई पहचान
Next: घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ में 13 आरोपियों पर केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
  • सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.