Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: 04 अक्टूबर से खेल महाकुम्भ में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: 04 अक्टूबर से खेल महाकुम्भ में खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

RNS INDIA NEWS 28/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। खेल महाकुम्भ-2024 के सफल आयोजन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने वर्चुअल माध्यम से इस संबंध में दिशा निर्देश दिए। बैठक में बताया कि राज्य के युवाओं को इलैक्ट्रॉनिक संस्कृति से प्ले ग्राउण्ड संस्कृति की ओर आकर्षित करने के साथ ही न्याय पंचायत, विकासखण्ड, जनपद एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता के दौरान अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाना है, खेल महाकुम्भ के अन्तर्गत राज्य से अधिक से अधिक युवाओं को प्रतिभाग कराने का लक्ष्य है। बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने ससमय सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस वर्ष खेल महाकुंभ का शुभारंभ जनपद अल्मोड़ा से ही किया जाना है इसलिए व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। बैठक में युवा कल्याण अधिकारी प्रशान्त कुमार ने बताया कि युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता खेल महाकुम्भ-2024 के अन्तर्गत कबड्डी, एथलेटिक्स, खो-खो, वालीबाल, बैडमिन्टन, फुटबाल, टेबल-टेनिस, ताईक्वांडो, बाक्सिंग, जूडो, हैण्डबाल, बास्केटबाल, कराटे, हॉकी, मुर्गा झपट, मलखम्ब् एवं योगासन की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खेल महाकुम्भ-2024 में विभिन्न आयुवर्ग में न्याय पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताएं 04 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक, विकासखण्ड स्तर पर 25 अक्टूबर से 15 नवम्बर तक तथा जनपद स्तर पर 16 नवम्बर से 10 दिसम्बर तक किया जायेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, जिला खेल अधिकारी माहेश्वरी आर्य सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजकीय होटल मैनेजमेंट संस्थान के छात्रों को दी विधिक जानकारी
Next: रेबीज बीमारी से बचाव की दी जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.