Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21

अल्मोड़ा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा होटल और रेस्टोरेंट संचालकों के लिए खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला स्थानीय होटल सुनीता सन सिटी में आयोजित हुई, जिसमें बड़ी संख्या में होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों ने भाग लिया।

कार्यशाला में सहायक आयुक्त एवं अभिहित अधिकारी अनिल कुमार मिश्रा ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के प्रावधानों, स्वच्छता मानकों तथा विभिन्न श्रेणियों के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की जिम्मेदारी है कि वे उपभोक्ताओं को सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराएं।

अधिकारियों ने खाद्य प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई, खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता तथा निर्धारित मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों की अनदेखी करने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

कार्यशाला में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारी ईश्वर नेगी, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण वर्मा, देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, निकेश उपाध्याय, हरीश जोशी, इंदर सिंह बिष्ट, सौमिल अग्रवाल, अनिल भट्ट, रोहित रौतेला, योगेश नयाल, संजय सिंह बिष्ट, राजू अग्रवाल, महेश कश्यप, सुंदर कनवाल, कमल गुप्ता, उमेश उपाध्याय, त्रिलोक बिष्ट, भगवान लटवाल, मदन रावत सहित अनेक व्यापारी और होटल व्यवसायी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
Next: खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.