Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • केदारनाथ में भारी निर्माण पर विधिक राय लेकर कोर्ट जाएगी कांग्रेस
  • देहरादून

केदारनाथ में भारी निर्माण पर विधिक राय लेकर कोर्ट जाएगी कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 15/09/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। केदारनाथ में बहुमंजिला इमारतों के निर्माण पर कांग्रेस ने एतराज जताया है। अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर विधिक राय के साथ भू-विज्ञानियों से चर्चा करने के बाद कोर्ट का रास्ता इख्तियार करेगी। उन्होंने कहा कि निर्माण की इस प्रक्रिया में एक तरफ केदारघाटी भूस्खलन के कारण नीचे से खोखली हो रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार की ओर से बड़ी-बड़ी मशीनों को ले जाकर केदारनाथ में भारी निर्माण किए जा रहे हैं। इससे आने वाले समय में वहां बड़ा खतरा उत्पन्न हो सकता है। केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा पूरी करने के बाद रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में माहरा ने कहा कि केदारनाथ यात्रा मार्ग पर स्थानीय व्यवसायों, तीर्थ पुरोहितों और मजदूर वर्ग के साथ भी लगातार सरकारी मनमानी की शिकायत सभी वर्गों ने की हैं। केदारनाथ यात्रा को लेकर सरकार बड़े-बड़े दावे कर रही थी, लेकिन दुर्गम यात्रा होने के बावजूद रास्ते में कहीं भी स्वास्थ्य सेवाएं नजर नहीं आईं। उन्होंने कहा कहीं भी ऑक्सीजन पार्लर नजर नहीं आए, जबकि वहां सबसे अधिक परेशानी ऑक्सीजन की कमी के कारण ही होती है।
माहरा ने कहा कि स्थानीय हकहकूक धारियों से भी टैंट कॉलोनी के नाम पर 80 हजार रुपये प्रति टैंट वसूला गया है। यही नहीं प्रशासन की ओर से करीब छह हजार रुपये प्रति कच्ची दुकान के वसूले गए। इसके बाद इन्हीं दुकानदारों का वन विभाग ने 10 हजार का चालान भी काट दिया। इससे स्पष्ट है कि सरकारी विभागों में कोई संवाद नहीं है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम में पुनर्निर्माण के नाम पर तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय लोगों के साथ अन्याय किया जा रहा है। अतिक्रमण के नाम पर लगातार बुलडोजर चलाकर लोगों के प्रतिष्ठानों को तोड़ा जा रहा है, जिससे उनकी रोजी रोटी पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केदारनाथ में निर्माण के नाम पर एनजीटी के आदेशों की धज्जियां खुलेआम उड़ाई जा रही हैं। केदारनाथ धाम में एक मंजिल से अधिक का निर्माण प्रतिबंधित है, लेकिन आज वहां खुलेआम बहुमंजिला भवन धड़ल्ले से बनाए जा रहे हैं। जो बड़ी आपदा को खुला निमंत्रण है। उन्होंने कहा कि ऑल वेदर रोड भी जगह-जगह आपदाग्रस्त है, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्थाएं कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं।
पत्रकार वार्ता में महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ नेता जयेन्द्र रमोला, नगर पालिका पिथौरागढ़ के पूर्व अध्यक्ष जगत सिंह खाती आदि उपस्थित रहे।

धाम से ले जाई गई शिला वापस लाए सरकार
करन माहरा ने कहा कि केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का उद्देश्य केदारनाथ धाम की प्रतिष्ठा के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोकना था। जिसमें से अभी तक केवल दिल्ली के बौराड़ी में बन रहे केदारनाथ मंदिर निर्माण को रोका गया है, जो इस यात्रा की बड़ी जीत है। लेकिन केदारनाथ धाम से ले जाई गई शिला अभी तक केदारनाथ धाम वापस नहीं आई है। दिल्ली के सेठों ने क्यूआर कोड से जो चंदा एकत्र किया, वह भी अभी वापस नहीं किया गया है। क्यूआर कोड से चंदा अब भी लिया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रदेशभर में 10 लाख महिलाओं को संगठन से जोड़ेगी महिला कांग्रेस
Next: सिडकुल में 22 मकान मालिकों का काटा चालान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.