Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पोकलैंड ऑपरेटर ने फंदा लगाकर दी जान
  • हरिद्वार

पोकलैंड ऑपरेटर ने फंदा लगाकर दी जान

RNS INDIA NEWS 13/09/2024
hang

रुड़की(आरएनएस)। महतौली गांव में पोकलैंड मशीन पर ऑपरेटर का काम कर रहे व्यक्ति ने पोकलैंड मशीन में रस्सी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। मृतक मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा का निवासी है। सूचना पर पहुंची पलिस ने मृतक के शव को फंदे से नीचे उतारकर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। सुल्तानपुर चौकी क्षेत्र के टांडा महतौली गांव में खनन का काम करने वाले व्यक्ति राजू के यहां उत्तर प्रदेश के जिला मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा का रहने वाला मनोज पुत्र राजबहादुर उम्र 35 वर्ष पोकलैंड मशीन चलाने का काम करता था। शुक्रवार सुबह करीब साढे़ 9 बजे उसका शव राजू के घेर में खड़ी पोकलैंड से लटकता हुआ मिला। लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी पत्नी उसके पिता के साथ उससे मिलने आई थी। मृतक अपनी पत्नी को अपने पास ही रहने के लिए बोल रहा था, लेकिन मृतक की पत्नी ने यहां रहने के लिए साफ इनकार कर दिया था और वह अपने ससुर के साथ ठाकुरद्वारा चली गई थी। तब से वह तनाव में था। मौत की सूचना से गांव में सनसनी फैल गई। मौत की सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना पर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज गैरोला और चौकी इंचार्ज सुल्तानपुर लोकपाल परमार ने शव को फंदे से नीचे उतारा। चौकी प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि महतौली गांव से एक युवक की फांसी लगाने की सूचना मिली थी, जो महतौली निवासी राजू के यहां मशीन पर काम करता था। शव को कब्जे लेकर पंचनामा भर पीएम के लिए भेज दिया है। अभी मौत की वजह का सही कारण नहीं पता चला है। यह जांच का विषय है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज
Next: केदारनाथ धाम में बहुमंजिला होटलों के निर्माण पर लगे रोक: माहरा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.