Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • आरटीओ में दो घंटे तक लाइन में लगे रहे लोग, लेकिन काउंटर रहे बंद
  • नैनीताल

आरटीओ में दो घंटे तक लाइन में लगे रहे लोग, लेकिन काउंटर रहे बंद

RNS INDIA NEWS 28/07/2024
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। सड़क दुर्घटना पर रुद्रप्रयाग में परिवहन विभाग के निलंबित कर्मचारियों को बहाल किए जाने की मांग को लेकर शनिवार को आरटीओ कार्यालय में मिनिस्टीरियल कर्मचारी दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर। इससे दोपहर 12 बजे तक लाइसेंस, फिटनेस, चालान, परमिट समेत कोई काम नहीं हुआ। अपने काम के लिए पहुंचे लोग परेशान रहे। सुबह 10 बजे उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ हल्द्वानी के बैनर तले संभागीय परिवहन विभाग हल्द्वानी के मिनिस्ट्रियल कर्मचारी गेट पर धरना देकर बैठ गए। शासन के फैसले के खिलाफ नारेबाजी की। उत्तराखंड परिवहन मिनिस्ट्रियल कर्मचारी संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुषमा चौधरी ने कहा कि बीते 15 जून को रुद्रप्रयाग में हुई दुघर्टना में परिवहन विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित किया गया था। इसमें से दो मिनिस्ट्रियल कर्मी भी हैं। उन्होंने बहाली न होने तक आंदोलन की बात कही। कहा शासन ने वार्ता के लिए बुलाया है, उसके बाद आगे की रणनीति पर फैसला लिया जाएगा। हल्द्वानी के अध्यक्ष नीरज चौहान ने कहा कि कार्य बहिष्कार की सूचना पूर्व ही अफसरों को दी गई थी। वहीं इस दौरान कार्यालय में काम कराने पहुंचे लोग परेशान हो गए। उन्हें दो घंटे तक काउंटर खुलने का इंतजार करना पड़ा। कार्यालय के अलग-अलग काउंटरों पर 35 से 40 लोग लाइन लगाए रहे। यहां संघ हल्द्वानी के महामंत्री खीम सिंह नेगी, आनंद बल्लभ पांडे, अमित सती, पान सिंह रावत, रोहित मेलकानी, मनोज मिश्रा, कल्पना भंडारी, कविता पंत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया का विरोध शुरू
Next: दवाई की दुकान की कर्मचारी महिला ने ही चुराए 1.80 लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.