Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून में अनशन पर बैठे हरिद्वार और कोटद्वार के डिप्लोमा इंजीनियर
  • देहरादून

दून में अनशन पर बैठे हरिद्वार और कोटद्वार के डिप्लोमा इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 11/07/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। ग्रामीण निर्माण विभाग से जुड़े हरिद्वार और कोटद्वार के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने गुरुवार को देहरादून स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में धरना दिया। डिप्लोमा इंजीनियर विभागीय पुनर्गठन के साथ ही अन्य मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। रायपुर के तपोवन रोड स्थित ग्रामीण निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर डिप्लोमा इंजीनियर ने नारेबाजी की। पिछले चार दिन से यहां इंजीनियर जनपदवार क्रमिक अनशन पर बैठ रहे हैं। गुरुवार को क्रमिक अनशन पर संदीप राणा, अमरदीप, रविंद्र कुमार, ऋतु भट्ट बैठे। धरना स्थल पर हुई बैठक में गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष मुकेश रमोला ने कहा कि विभागीय मंत्री ने दो साल पहले पुनर्गठन की बात कही थी, लेकिन आज तक इस पर अमल नहीं हुआ है। साथ ही शासन स्तर पर कई मांगें लंबित हैं, इनका निस्तारण नहीं किया जा रहा है। गढ़वाल मंडल सचिव रघुवीर नेगी ने संचालन किया। धरने में प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश जोशी, महासचिव चितरंजन जोशी, राकेश कुमार, गिरीश कोटलिया, चंद्रकिशोर गौड़, इंद्र सिंह चौहान, माया सिंह चौहान, शेषराज, अनुराग शर्मा, अभिनव दीक्षित, टीआर गौतम, कृष्णपाल, हेम सिंह, वेदभूषण ढौंडियाल, राकेश सिंह बिष्ट समेत अन्य शामिल हुए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी तारामंडल व म्यूजियम अत्याधुनिक बनेगा: बलूनी
Next: पीआरडी संगठन संशोधित नियमावली के विरोध में उतरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.