Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • जनवरी में शुरू होगा चंबा में बन रही भूमिगत सुरंग में वाहनों का आवागमन
  • टिहरी

जनवरी में शुरू होगा चंबा में बन रही भूमिगत सुरंग में वाहनों का आवागमन

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

नई टिहरी। ऑल वेदर रोड निर्माण के तहत चंबा में आस्ट्रेलियन तकनीक से बन रही भूमिगत सुरंग का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। जनवरी माह से यह सुरंग वाहनों के आवागमन के लिए खोल दी जाएगी। सुरंग बनने से लोगों को चंबा में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी और चारधाम यात्रा सुगम होगी।
नगर क्षेत्र चंबा में आये दिन लगने वाले जाम से अब यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को जल्द राहत मिलेगी। ऋषिकेश-धरासू राजमार्ग पर चंबा में ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत सीमा सडक़ संगठन की देखरेख में बनायी जा रही सुरंग का कार्य अंतिम चरण में है। 86 (छियासी) करोड़ की लागत और ऑस्ट्रेलियन तकनीक से निर्माणाधीन 440 मीटर लंबी सुरंग के अंतिम चरण के कार्य मे सुरंग के अंदर लाइटिंग व पेंट का कार्य चल रहा है, जो कि जल्द ही पूर्ण हो जायेगा। और नए साल में जनवरी से इस में से वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। ऑलवेदर रोड निर्माण के तहत चंबा बाजार को बचाने एवं यहां लगने वाले जाम से यात्रियों को निजात दिलाने के लिए अक्तूबर 2019 में सीमा सडक़ संगठन के सुपरविजन में भारत कंस्ट्रक्शन कंपनी ने चंबा नगर के नीचे से भूमिगत टनल बनाने का कार्य शुरू किया। अत्याधुनिक मशीनों से दिन रात कार्य करते हुए मई 2020 में सुरंग के उत्तरी और दक्षिणी छोरो को मिला दिया गया। अब अंतिम चरण का कार्य चल रहा है। सीमा सडक़ संगठन के अधिकारी लक्ष्मीनारायण ने कहा कि सुरंग बनाने का कार्य लगभग समाप्ति की ओर है। और जनवरी में यह टनल आवागमन के लिए खोल दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली चोरी करने पर व्यक्ति पर 30 हज़ार का जुर्माना
Next: पुरानी पेंशन बहाली पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.