Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पुरानी पेंशन बहाली पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी
  • पौड़ी

पुरानी पेंशन बहाली पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 19/12/2020
rns featured image new

पौड़ी। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कोई कदम नहीं उठाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है। मोर्चा ने जल्द ही मांग पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मोर्चा के प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि निवेदन से लेकर आवेदन तक सभी प्रक्रियाओं का ख्याल कर्मचारियों द्वारा रखा जा चुका है । जल्द मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कहा कि नई पेंशन योजना से आच्छादित कार्मिक सेवानिवृत्त होने पर सम्मानजनक जीवन जीने लायक धनराशि भी पेंशन के रूप में नहीं पा रहे हैं। सरकार को चाहिए कि वह कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बहाली मांग के बारे में गंभीरता से विचार करे। बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा बागेश्वर में विकासभवन सभागार व जिला चमोली में श्री देव सुमन विश्व विद्यालय परिसर में जिला स्तर पर पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई को मजबूती देने के लिए रविवार 20 दिसंबर को पुरानी पेंशन बहाली के जनपदीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है। जनपदीय अधिवेशन में मजबूत कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अधिवेशन में मजबूत कार्यकारिणी का गठन करने में सहयोग करने की अपील की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनवरी में शुरू होगा चंबा में बन रही भूमिगत सुरंग में वाहनों का आवागमन
Next: घर का ताला तोडक़र चोरों ने की ज्वैलरी व नगदी साफ

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.