Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सोलानी नदी में पानी आने से बर्बाद हुई सब्जियां
  • हरिद्वार

सोलानी नदी में पानी आने से बर्बाद हुई सब्जियां

RNS INDIA NEWS 21/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  महीनों से सूखी पड़ी सोलानी नदी में गुरुवार को पानी का बहाव बढ़ना शुरू हो गया। देर रात तक पानी इतना हो गया कि नदी किनारे बोई गई सब्जियों की फसल इसमें बहकर बर्बाद हो गई। इससे लक्सर क्षेत्र के करीब 30 गांवों के चार सौ से ज्यादा किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। बरसात के 4-5 महीने के अलावा सोलानी नदी या तो सूखी रहती है, या कहीं कहीं थोड़ा बहुत पानी होता है। गर्मी के सीजन में सोलानी के आसपास बसे क्षेत्र के सहित करीब 30 गांवों के मजदूर परिवार नदी के किनारे पलेज लगाकर मौसमी सब्जियों की फसल पैदा करते हैं। इस बार भी करीब 400 लोगों ने खीरा, ककड़ी, लौकी, तोरी, भिंडी, कद्दू, हरी मिर्च, टमाटर, खरबूजा, तरबूज की फसल उगा रखी थी। ओमपाल, देवी सिंह ने बताया कि ऊपर से दो दिन पहले सोलानी में पानी छोड़ा गया था। इससे क्षेत्र में गुरुवार सुबह से नदी में पानी आने लगा था। बाद में इतना पानी आया कि सब्जियों की सारी फसल बह गई है। अनिल कुमार, भूपेंद्र, रवि कश्यप ने बताया कि फिलहाल फसल में काफी फल लगा था। पानी से सब नष्ट हो गया है। मैनपाल, लालू, सुखदेव ने बताया कि फसल की सुरक्षा के लिए वे वहीं झोपड़ी बनाकर परिवार सहित रहते भी हैं। नदी में पानी आने की सूचना पर उन्होंने झोपड़ी में मौजूद परिवार के सदस्यों व सामान को पहले ही हटा दिया था। इसलिए पानी से कोई जनहानि तो नहीं हुई है, परंतु करीब 20 लाख कीमत की सब्जी की फसल बर्बाद हो गई है।

इन गांवों के लोगों की फसल हुई बर्बाद
मखियाली खुर्द, मखियाली कलां, लादपुर, जैनपुर, रणसूरा, मुबारिकपुर, डौसनी, मौहम्मदपुर बुजुर्ग, रजबपुर, भुरनी, भुरना, कुंआखेड़ा, ढाढेकी, दाबकी, महेसरा, महेसरी, मथाना, मौहम्मदपुर, सहीपुर, हस्तमौली, याहियापुर, कर्णपुर, अब्दुल रहीमपुर आदि।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरकी पैड़ी के पास खुलेआम उड़ रहे ड्रोन
Next: गांजा तस्करी के आरोप में एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.