Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरकी पैड़ी के पास खुलेआम उड़ रहे ड्रोन
  • हरिद्वार

हरकी पैड़ी के पास खुलेआम उड़ रहे ड्रोन

RNS INDIA NEWS 21/06/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  विश्वप्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर सुरक्षा मानकों की परवाह किए बगैर स्नान पर्वों के दौरान ड्रोन उड़ाए जा रहे हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर फुटेज भी अपलोड की जा रही हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया की बदौलत अपने वारे न्यारे करने के लिए कुछ युवा बेहद संवेदनशील क्षेत्र हरकी पैड़ी सहित अन्य प्रमुख स्थानों की सुरक्षा व्यवसथा को ताक पर रखकर मनमानी करने में जुटे है। ये युवा शहर में बिना अनुमति के खुलेआम ड्रोन उड़ा रहे हैं और ड्रोन के वीडियो को सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट कर जमकर पैसा बंटोर रहे है। हरकी पैड़ी गंगा घाट पर स्नान पर्वों के अलावा गंगा कैनाल और बैराज व पुलों के वीडियो भी लगातार शेयर कर रहे हैं। चिंता की बात यह है कि पुलिस महकमा इनको लेकर आंखें मूंदे बैठा है। बड़ा सवाल यह है कि जब ड्रोन उड़ाने की अनुमति लेनी पड़ती है तो इन युवाओं को पूरे शहर में ड्रोन उड़ाने की अनुमति किसने दी है। यही नहीं इंस्टाग्राम पर हरिद्वार के नाम से पेज बनाकर ये युवा खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पथरी पावर हाउस और भीमगोडा बैराज जैसे संवेदनशील स्थानों के ड्रोन फुटेज भी इंस्टाग्राम पेज पर डाले गए हैं। गंगा दशहरा स्नान के वीडियो भी इन्होंने ड्रोन उड़ाकर बनाए और सुरक्षा से खिलवाड़ किया। हैरान कर देने वाली बात यह है कि पिछले कुछ महीनों से लगातार ड्रोन उड़ रहे हैं , लेकिन पुलिस महकमे के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह से इस बाबत पूछा गया तो उनका कहना था कि जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो भाइयों से मारपीट में मुकदमा दर्ज
Next: सोलानी नदी में पानी आने से बर्बाद हुई सब्जियां

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.