Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे शिक्षक
  • हरिद्वार

समस्याओं के समाधान के लिए मुख्यमंत्री से मिलेंगे शिक्षक

RNS INDIA NEWS 16/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  एसएसडीपीसी गर्ल्स इण्टर कॉलेज में अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिऐशन की बैठक का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कुमार गुप्ता ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि उत्तरांखड की शिक्षा व्यवस्था को संभालने में अस्सी प्रतिशत भागीदारी अशासकीय विद्यालयों की होते हुए भी सरकार उनका अस्तित्व मिटाने पर लगी है।
एसोसिएशन संरक्षक राजकुमार चौहान ने कहा कि शासन, विभाग और उच्च न्यायालय के आदेश पर सहायता प्राप्त विद्यालयों में नियुक्ति प्रक्रिया खुली होने के बावजूद सरकार के मौखिक इशारे पर विद्यालयों में पद लम्बे समय से रिक्त पड़े हैं। जिला सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य अरविन्द राठी ने कहा कि सरकार उनके साथ पक्षपात कर रही है। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शीघ्र ही एसोसिएशन का एक प्रतिनिधि मंडल हरिद्वार सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मिलकर विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए वार्त्ता करेगा।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जयंत चौहान, मारवाड़ कन्या पाठशाला इण्टर कॉलेज के प्रबंधक ललित मोहन अग्रवाल, आदेश चौहान, आरएनआई भगवानपुर के अनुराग गोयल, सीएमडी इण्टर कॉलेज चुड़ियाला के दुष्यंत त्यागी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में समय सिंह सैनी, डॉ. मनोज चौधरी, सत्यबहार राठी, डॉ. घनष्याम गुप्ता, सुरेश कुमार गर्ग, प्रधान विजय कुमार, अतुल कुमार, बारू सिंह, बिजेन्द्र सिंह, सत्प्रकाश राणा, अमित गोयल, जयप्रकाश, अजय कुमार, डॉ. दीपक शर्मा, रीनू सैनी और कुलबीर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वाहन के ऊपर पत्थर गिरने से शिक्षक चोटिल
Next: हर आपदा से बखूबी निपट रही है धामी सरकार: चौहान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.