Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • दिल्ली
  • दिल्ली में बंदूक दिखाकर 2 लोगों से 50 लाख रुपये की लूट, बदमाश पकड़ा गया
  • दिल्ली

दिल्ली में बंदूक दिखाकर 2 लोगों से 50 लाख रुपये की लूट, बदमाश पकड़ा गया

RNS INDIA NEWS 13/06/2024
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली के पूर्वी इलाके में स्थित अक्षरधाम मंदिर के पास 4 बदमाशों ने बुधवार को 2 लोगों को बंदूक दिखाकर 50 लाख रुपये लूट लिए। यह घटना दोपहर को मंदिर से कुछ दूर पांडव नगर इलाके में हुई। पीडि़त कर्मचारी मोहित शर्मा और अरुण त्यागी हैं। दोनों लोग गाजियाबाद के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट फार्म के कर्मचारी थे। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और बदमाशों की तलाश की जा रही है।
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोहित और अरुण दोनों पश्चिमी दिल्ली में किसी से पैसे लेकर गाजियाबाद जा रहे थे। तभी अक्षरधाम पहुंचने पर 2 बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने उनको बंदूक दिखाते हुए सडक़ किनारे रुकने को कहा। घटना के समय दोनों कर्मचारी राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर पहुंचने वाले थे। बंदूक देखते ही दोनों कर्मचारियों ने भागने की कोशिश की तो बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मारकर उनको सडक़ के किनारे गिरा दिया।
बाइक में टक्कर मारने के दौरान एक बदमाश भी अपना संतुलन खो बैठा और वहीं गिर गया, जबकि बाकी तीनों कर्मचारियों से बैग छीनकर भाग निकले।चौथे लुटेरे ने भागने की कोशिश की तो राहगीरों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई कर दी। उन्होंने बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया है।पुलिस का कहना है कि चौथे बदमाश और सीसीटीवी की सहायता से अन्य की तलाश की जा रही है। जल्द ही वारदात का खुलासा हो जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गाजियाबाद के लोनी इलाके में 3 मंजिला मकान में आग लगी, 2 बच्चों समेत 5 की मौत
Next: इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन में हो सकती है पीएम मोदी और जो बाइडन की मुलाकात

Related Post

rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

हो गया दिल्ली चुनाव का शंखनाद : 5 फरवरी को मतदान, 8 को रिजल्ट

RNS INDIA NEWS 07/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली
  • राष्ट्रीय

लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • दिल्ली

दिल्ली में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंचा, कई उड़ानें प्रभावित; स्कूल ऑनलाइन हुए

RNS INDIA NEWS 18/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.