Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पर्यावरण दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा जिला न्यायालय में हुआ वृक्षारोपण
  • अल्मोड़ा

पर्यावरण दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा जिला न्यायालय में हुआ वृक्षारोपण

RNS INDIA NEWS 05/06/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। पर्यावरण दिवस के अवसर पर अल्मोड़ा जिला न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। बुधवार को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन पर जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोडा श्रीकांत पाण्डेय द्वारा छायादार सिल्वर ओक व मोर पंख के पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य दुनिया में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण और प्रकृति को हो रहे नुकसान पर रोक लगाना है। पर्यावरण ने मानव को अंनत काल से लेकर अब तक जिस भी वस्तु की मानव को आवश्यकता महसूस हुई, वह पर्यावरण से ही प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से हासिल हुई है। मानव के हस्तक्षेप के चलते अभूतपूर्व परिवर्तन हो रहे हैं जो प्रकृति के प्रमुख घटकों जल, जंगल जमीन और समस्त वायुमंडल को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रहे हैं। हमारे पर्यावरण को सुरक्षित और संरक्षित रखने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। जिला न्यायाधीश द्वारा यह भी अपील की गई कि सभी लोग अपने अपने घरों में पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक एक पौधा लगाएं, जिससे सभी पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। कार्यक्रम में अपर सत्र न्यायाधीश रमेश सिंह, सिविल जज व प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण शुभांगी गुप्ता, न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि अरोड़ा द्वारा भी न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर बार संघ अध्यक्ष महेश चन्द्र परिहार, अधिवक्तागण, कर्मचारियों एवं पराविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया एवं न्यायालय परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत श्रमदान कर न्यायालय परिसर की साफ सफाई की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रैकिंग में एडवेंजर का मजा बना सजा, उत्तराखंड में 5 ट्रैकर्स की मौत; रेस्क्यू कर 13 की जान बचाई
Next: बर्खास्त जवान को फिर नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोपी धरा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.