Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर बस ट्रक से टकराई, सात की मौत
  • राष्ट्रीय

वैष्णो देवी जा रही ट्रैवलर बस ट्रक से टकराई, सात की मौत

RNS INDIA NEWS 24/05/2024
default featured image

अंबाला (आरएनएस)। अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सडक़ हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 20 से ज्यादा घायल हो गए।
सभी श्रद्धालु उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से ट्रैवलर बस में सवार होकर वैष्णो देवी दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी अंबाला-दिल्ली हाईवे स्थित मोहड़ा के पास बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि हाईवे पर ट्रक ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिस वजह से पीछे से आ रही मिनी बस उससे जा टकराई। इस हादसे में जिन सात लोगों को मौत हुई है, वो एक ही परिवार के सदस्य थे।
पुलिस के अनुसार, हादसे में घायल तीन लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। जबकि चार लोगों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
अंबाला के पड़ाव थाने के एसएचओ दिलीप ने कहा कि डॉक्टरों का कहना है कि अभी तक इस हादसे में सात की मौत हो चुकी है। कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
ज्यादा गंभीर रूप से घायल लोगों को बड़े अस्पताल में रेफर किया गया है। वहीं, इस घटना में घायल लोगों में से कुछ का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। जबकि कुछ घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैवलर बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घायल हाईवे पर ही इधर-उधर गिर गए। जबकि कुछ घायल बस में ही फंसे थे। चीख पुकार सुनने के बाद राहगीरों ने घायलों को निकाला और पुलिस की मदद से एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, सभी लोग 23 मई को देर शाम वैष्णो देवी के लिए रवाना हुए थे। सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। जैसे ही वह मोहड़ा के पास पहुंचे तो अचानक ट्रक के आगे कोई वाहन आ गया। जब ड्राइवर ने ब्रेक लगाया तो उनकी ट्रैवलर बस अनियंत्रित होकर उससे टकरा गई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चक्रवाती तूफान रेमाल देने वाला है दस्तक, 102 की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, होगी जोरदार बारिश
Next: कसाई ने चमड़ी निकाली, शव के छोटे-छोटे टुकड़े किए, हल्दी लगाकर फेंका

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.