Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • तीर्थपुरोहितों ने लिया अवैध कब्जों को मुक्त कराने का फैसला
  • टिहरी

तीर्थपुरोहितों ने लिया अवैध कब्जों को मुक्त कराने का फैसला

RNS INDIA NEWS 27/04/2024
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  श्री बदरीश पंडा पंचायत की वार्षिक बैठक में तीर्थपुरोहित समाज की संपतियों को अवैध कब्जों से मुक्त किये जाने का फैसला लिया गया। इस मौके पर पंचायत का वार्षिक बजट पारित करने के साथ ही भविष्य की कार्य योजना भी बनाई गयी। शनिवार को तीर्थनगरी देवप्रयाग स्थित कार्यालय में बदरीनाथ धाम के तीर्थ पुरोहितों की सर्वोच्च संस्था श्री बदरीश पंडा पंचायत की दो दिवसीय वार्षिक बैठक आयोजित हुई। अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी की अध्यक्षता में सचिव रजनीश मोतीवाल ने पंचायत का वार्षिक बजट रखा, जो सर्वसहमति से पारित हुआ। वहीं बैठक में भविष्य की कार्य योजना भी रखी गयी। जिसमें तीर्थपुरोहित समाज की विभिन्न स्थानों पर स्थित संपतियों को अवैध कब्जों से मुक्त कराये जाने का संकल्प लिया गया। साथ ही अवैध कब्जाधारियों के नाम सार्वजनिक किये जाने का फैसला भी लिया गया। अध्यक्ष प्रवीन ध्यानी ने कहा कि धाम के तीर्थ पुरोहितों के लिए पिछले वर्ष विधिवत परिचय पत्र जारी किये गए हैं। जबकि नई टिहरी स्थित मन्दिर को भव्य रूप दिया गया है। वहीं बदरीनाथ धर्मशाला चौक का समतलीकरण, जोगीवाड़ा भूमि पर तारवाड, गरुड़ मन्दिर व देवप्रयाग संगम की व्यवस्था में सुधार किया गया है। बदरीनाथ धाम में लम्बे समय से चल रहे गोपाल मन्दिर विवाद का सर्वमान्य समाधान भी किया गया। कोषाध्यक्ष अशोक टोडरिया ने पंचायत का आय व्यय का ब्यौरा रखते हुए तीर्थपुरोहितों के हितों में किए जा रहे कार्यों को गिनाया। वहीं जोगीवाड़ा स्थित भूमि पर अवैध कब्जा किये बाहरी लोगो को भी निकाला गया। बैठक में उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर, सह सचिव राजेश पालीवाल, सदस्य गौरी भट्ट, अजय बंदोलिया आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के चलते ग्रामीणों ने फॉगिंग की मांग उठाई
Next: फंदे से लटकर खुदकुशी की

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.