Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर में एक मई से मालवाहक वाहनों की नो एंट्री
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर में एक मई से मालवाहक वाहनों की नो एंट्री

RNS INDIA NEWS 27/04/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। जागेश्वर धाम में पर्यटक सीजन शुरू हो गया है। इसी को लेकर प्रशासन ने बैठक कर तैयारियों पर मंथन किया। जागेश्वर धाम में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी को देखते हुए शनिवार को एसडीएम एनएस नगन्याल की अध्यक्षता में जागेश्वर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पर्यटक सीजन के दौरान लगने वाले ट्रैफिक जाम पर अंकुश लगाने, वाहनों की पार्किंग, स्वास्थ्य सहित तमाम मसलों पर मंथन किया गया। तय हुआ कि एक मई से जागेश्वर में सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक मालवाहक वाहनों की नो एंट्री रहेगी। साथ ही जल्द ही आरतोला पार्किंग से जागेश्वर तक शटल सेवा शुरू करने पर भी मंथन किया गया। जल्द ही शटल सेवा शुरू कराने की तिथि तय हो जाएगी। पर्यटक सीजन को देखते हुए एक मई से जागेश्वर धाम में मंदिर प्रबंधन समिति कार्यालय के ऊपर अस्थाई पुलिस चौकी खोली जाएगी। दन्या थाने के एसओ विजय नेगी ने बताया कि जिला मुख्यालय से जागेश्वर के लिए अतिरिक्त फोर्स मिल गया है। एक मई से एक एसआई की ड्यूटी अस्थाई पुलिस चौकी में लगाई जाएगी। जागेश्वर में सेराघाट से खनन सामग्री लेकर पहुंच रहे दर्जनों ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही से दिन में कई बार जाम लग रहा है। इसी से निपटने के लिए एक मई से इन वाहनों की सुबह नौ से शाम छह बजे तक नो एंट्री की तैयारी है। इसके लिए एरावत गुफा मोड़ और आरतोला में जागेश्वर तिराहे पर पुलिस तैनात की जाएगी। बैठक में मंदिर प्रबंधन समिति उपाध्यक्ष नवीन भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि नवीन चंद्र भट्ट, प्रबंधक ज्योत्सना पंत, दन्या थाने के एसओ विजय नेगी, व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश भट्ट, हरीश भट्ट, खष्टी भट्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंगलौर में रंजिश के चलते युवक से की मारपीट
Next: नाराज होकर घर से निकली महिला को परिजनों को सौंपा

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.41.12_11zon
  • अल्मोड़ा

कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-18 at 15.44.48_11zon
  • अल्मोड़ा

खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विवाह अनुदान योजनाओं के लिए 28 फरवरी तक होंगे आवेदन

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुमाऊँनी लोक संस्कृति के रंगों से सजी अंतर-विद्यालयीय युगल नृत्य प्रतियोगिता
  • खराब सड़कों को लेकर कांग्रेस का पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर प्रदर्शन, अधिशासी अभियंता का किया घेराव
  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.