Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कांग्रेस ने लगाया गरीब और असहाय लोगों को पानी के कनेक्शन नहीं देने का आरोप
  • बागेश्वर

कांग्रेस ने लगाया गरीब और असहाय लोगों को पानी के कनेक्शन नहीं देने का आरोप

RNS INDIA NEWS 07/12/2020
rns featured image new

बागेश्वर। कांग्रेस ने गरीब और असहाय लोगों को पानी के कनेक्शन नहीं देने का आरोप जल महकमे पर लगाया है। उन्होंने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री बालकृष्ण के नेतृत्व में सोमवार को कांग्रेसी और महिलाओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका के सैज क्षेत्र के लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। गांव की दीपा देवी, कमला देवी, नीमा देवी समेत तमाम ऐसे गरीब परिवार हैं, जिन्हें कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है। जबकि वह बीपीएल परिवार से हैं और उनके राशनकार्ड भी गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले बने हैं। उन्होंने कहा कि सरकार हर घर जल से नल की बात कर रही है, लेकिन शहरी गरीबों को कनेक्शन देने में हीलाहवाली हो रही है। उन्होंने कहा कि अभी भी तमाम ऐसे गरीब परिवार हैं जिनके पास नल नहीं है। उन्होंने कहा कि योजना से प्रत्येक घर को एक रुपये में कनेक्शन देने की बात मुख्यमंत्री ने की है, लेकिन बिल का भुगतान कैसे होगा यह अभी तक छुपाया है। कई गरीब परिवार पानी के भारी-भरकम बिलों का भुगतान करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि योजना में यदि गरीब परिवारों को पानी के कनेक्शन नहीं मिले तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। इधर, जिलाधिकारी ने कहा कि सभी घरों को नल से जल देने के निर्देश जलसंस्थान को दिए गए हैं। इस मौके पर बहादुर बिष्ट, महेश पंत, ईश्वर पांडे, राजा पांडे, गुड्डू पाठक, दीपा देवी, कमला देवी, नीमा देवी, अर्जुन देव, नरेश कुमार आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कठपुड़ियाछीना को पृथक ब्लाक की मांग तेज
Next: देश में 96.78 लाख के पार पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

एक जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण करेंगे क्रमिक अनशन

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 25 शिकायतें दर्ज, अधिकांश मामलों का मौके पर निस्तारण

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.