Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक ने ऑनलाइन कमाई के चक्कर में जमा पूंजी भी गंवाई
  • देहरादून

युवक ने ऑनलाइन कमाई के चक्कर में जमा पूंजी भी गंवाई

RNS INDIA NEWS 30/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। साइबर ठग ने दून निवासी एक युवक को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर करीब 91 हजार रुपये ठग लिए। आरोपी ने पहले कुछ रकम खाते में डाली और बाद में बड़े निवेश के नाम पर चूना लगा दिया। रायपुर थानाध्यक्ष कुंदन राम के अनुसार सुशांत निवासी सहत्रधारा रोड ने तहरीर दी कि उन्हें 20 मार्च को एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया था। व्यक्ति ने खुद को एक ऑनलाइन कंपनी का अधिकारी बताया। उसने कहा कि वो ऑनलाइन पार्ट टाइम जॉब कर अच्छी कमाई कर सकते हैं। झांसे में आने के बाद उसने युवक को छोटी रकम निवेश करने के लिए टास्क दिए। जिनके लाभ की रकम उनके खाते में डाल दी। बाद में उन्हें अधिक निवेश करने के लिए कहा। रिटर्न पाने के लिए आरोपी ने और रुपये मांगे। उनसे विभिन्न किश्तों में 91,100 रुपये लिए गए। बाद में जब उन्होंने रुपये वापस करने के लिए कहा तो उनसे पहले 2.40 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा। इससे उन्हें साइबर ठगी का अहसास हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइकिल यात्रा से दिया ग्लेशियर बचाने का संदेश
Next: सड़क को लेकर ग्रामीणों की वार्ता रही विफल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.