Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइकिल यात्रा से दिया ग्लेशियर बचाने का संदेश
  • देहरादून

साइकिल यात्रा से दिया ग्लेशियर बचाने का संदेश

RNS INDIA NEWS 30/03/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। चमोली जिले के कंचन सिंह नेगी ने साइकिल से भारत के 12 ज्योतिर्लिंग और चारधाम की सफल यात्रा कर दून लौटे हैं। शनिवार को उनका दून पहुंचने पर स्वागत किया गया। कंचन नेगी ग्लेशियर और पर्यावरण संरक्षण का संदेश के साथ साइकिल यात्रा पर निकले थे। पहाड़ी पैडलर टीम के नितिन क्षेत्री, सौरभ नेगी, राकेश सिसोदिया, अमित, अजय भंडारी, अरुण कुमार, सिद्धार्थ थपलियाल उनको लेने डोईवाला पहुंचे। इसके बाद दून प्रेस क्लब में उनका भव्य स्वागत किया गया। कंचन सिंह नेगी ने बताया कि उन्होंने 15 नंवबर 2023 को केदारनाथ से यात्रा शुरू की थी। कुल यात्रा 11 हजार 300 किमी. के दौरान उन्होंने रास्ते में पड़ने वाले स्कूलों में जाकर हिमालय और पर्यावरण को लेकर छात्रों से संवाद किया। कंचन ने बताया कि इस यात्रा के दौरान कई कठिनाइयां भी सामने आई, वह 15 दिन तक बीमार भी रहे, बावजूद इसके उन्होंने हौसला नहीं छोड़ा। इस दौरान कंचन नेगी ने अपने अनुभव भी साझा किए। पदमश्री कल्याण सिंह रावत ने कंचन नेगी के साहस और लग्न की तारीफ की। वरिष्ठ साइकिलिस्ट कर्नल अनिल गुरुंग, कैप्टन गोपाल सिंह राणा ने बताया कि आज रविवार को नथिंग बियोंड दैड संस्था के तत्वाधान में महेंद्रा ग्राउंड से मैराथन का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी अगुवाई कंचन नेगी करेंगी।
कंचन नेगी के स्वागत में रविंद्र जुगरान, अजय केडियाल, अजय कंडारी, रोहित नौटियाल, विक्रम फर्स्वाण, अरुण कुमार, अंकित सिकरी, सार्थक जखमोला, विनोद सकलानी, मनोज ध्यानी, मयंक चावला, अक्षय तोमर, राजन गुप्ता, आलोक क्षेत्री समेत अन्य मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आग पीड़ितों से मिले विधायक किशोर
Next: युवक ने ऑनलाइन कमाई के चक्कर में जमा पूंजी भी गंवाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.