Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सड़क को लेकर ग्रामीणों की वार्ता रही विफल
  • पौड़ी

सड़क को लेकर ग्रामीणों की वार्ता रही विफल

RNS INDIA NEWS 30/03/2024
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)। चौबट्टाखाल- एकेश्वर- बग्याली नाव -अमोठा और नाव- कीमोला- रैसोड़ा सड़कों के करीब दो दशक से अधिक समय बीतने पर भी डामरीकरण न होने पर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों की नाराजगी को देखते हुए डीएम के निर्देशों के पर गठित समिति ने शनिवार को ग्रामीणों से वार्ता की। हालांकि समिति वार्ता विफल रही। इससे पूर्व कठूली, बग्याली, नाव,थापलू, नगरौली, पातल, किमोला आदि गांवों के ग्रामीणों ने अपुणु गौ मुल्क विकास समिति के अगुवाई में उक्त सड़कों के डामरीकरण नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए चुनाव बहिष्कार का निर्णय लिया था। लेकिन वार्ता में कोई बात नहीं बन पाने की वजह से ग्रामीणों ने अपने निर्णय को भी यथावत रखा है। शनिवार को गठित समिति ने बग्याली में इस संबंध में समिति और ग्रामीणों से वार्ता की। पदाधिकारियों ने कहा की चुनाव बहिष्कार का निर्णय तब तक यथावत रहेगा जब तक कोई सक्षम अफसर, लोनिवि मंत्री वार्ता कर इस मामले में लिखित आश्वासन नहीं देते। समिति के सचिव प्रवेंद्र रावत ने कहा की वार्ता के दौरान कोई भी सक्षम अफसर मौजूद नहीं रहा। ऐसा लगता है कि शासन-प्रशासन इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। प्रधान संघ अध्यक्ष पंकज पोखरियाल ने भी गुमराह करने का आरोप लगाया। बैठक में ग्रामीणों ने अपने निर्णय को यथावत रखने की बात कही। बैठक में मौजूद लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता हरीश बर्मा ने बताया कि विभाग ने 5 किमी का प्रस्ताव शासन को भेजा है। इस पर वित्तीय स्वीकृति आनी है। इस पर भी स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई और अपने निर्णय रोड नहीं तो वोट नहीं के नारे भी लगाएं। बैठक में सहायक खंड विकास अधिकारी एकेश्वर सुशील कुमार, नायब तहसीलदार सतपुली सुजान सिंह, राजस्व निरीक्षक अतुल बलोदी सहित समिति के अध्यक्ष स्वरूप धस्माना, रमेश पसबोला, अमित रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक ने ऑनलाइन कमाई के चक्कर में जमा पूंजी भी गंवाई
Next: आयुर्वेद विभाग पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

संबद्ध कॉलेजों के मुख्य द्वार पर लगाना होगा संबद्धता का साइन बोर्ड

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.