Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • डबल मर्डर मामले में पांचों दोषियों को उम्र कैद
  • हरिद्वार

डबल मर्डर मामले में पांचों दोषियों को उम्र कैद

RNS INDIA NEWS 21/03/2024
judge hammer

रुड़की(आरएनएस)। लक्सर में आठ साल पहले हुए डबल मर्डर मामले में एडीजी हरिद्वार ने सभी पांच दोषियों को उम्र कैद की सजा सुनाने के साथ ही उनके ऊपर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा पांचों को अवैध शस्त्र रखने और दंगे की धारा में भी अलग-अलग सजा दी है। 2016 में कारोबार में साझेदारी को लेकर कुछ लोगों ने अकौढ़ा खुर्द निवासी करुणेश उर्फ बिन्नू पुत्र राजकुमार और उसके साथी अनिल उर्फ काला पुत्र सतपाल निवासी सोसायटी रोड लक्सर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर दोनों की हत्या की थी। मृतक अनिल के पिता ने 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजा था। काफी दिन जेल काटने के बाद इन सभी को कोर्ट से जमानत मिल गई थी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद 10 लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। इसकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश चतुर्थ हरिद्वार के कोर्ट में चल रही थी। इसमें शासकीय अधिवक्ता इंद्रपाल सिंह बेदी और नीरज गुप्ता के अलावा मृतकों के परिवार की तरफ से अधिवक्ता सतीश दत्त शर्मा और राकेश सिंह चौहान ने कोर्ट में बहस की थी।
बहस के बाद बुधवार 20 मार्च को कोर्ट ने पांच आरोपी अकौढ़ा कलां निवासी संदीप उर्फ चीकू तथा अनिल मित्तल, बसेड़ी के फखरुद्दीन और एथल के रंजीत उर्फ राजा को दोषी करार देकर पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। गुरुवार में कोर्ट ने इन पांचों को हत्या करने की धारा में उम्र कैद की सजा सुनाई है। सजा के अलावा पांचों पर 10-10 रुपये का जुर्माना भी लगा है। जुर्माना न देने पर उन्हें दो माह अतिरिक्त जेल में रहना पड़ेगा। इसके अलावा दंगा करने की धारा 147 में सभी को एक एक वर्ष कैद और 1000 रुपये का जुर्माना या 15 दिन की अतिरिक्त जेल, और धारा 148 में 2 साल की सजा व 2000 रुपये जुर्माना या 20 दिन की अतिरिक्त कैद की सजा सुनाई गई है। सजा सुनाते ही कोर्ट ने इन पांचों को जेल भेज दिया है। अभियोजन पक्ष के अधिवक्ता राकेश सिंह ने सजा की पुष्टि की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खनन सामग्री पर रोक लगाने की मांग
Next: जल निकासी के लिए डाली जा रही पाइप लाइन को लेकर विवाद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.