Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • किसानों को सम्मान निधि नहीं मिलने पर डीएम ने लगायी फटकार
  • बागेश्वर

किसानों को सम्मान निधि नहीं मिलने पर डीएम ने लगायी फटकार

RNS
RNS INDIA NEWS 05/12/2020
default featured image

बागेश्वर। जिले के 1384 किसान बैंक खाते और आधार का मिलान नहीं होने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से वंचित हैं। जिलाधिकारी को जब इसकी जानकारी हुई तो वह संबंधित अधिकारियों पर बिफर पड़े। कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने कृषि रक्षा अधिकारी से तत्काल सीएससी सेंटर संचालकों से बैठक कर योजना से वंचित किसानों के आधार सही करवाने को कहा। जल्द से जल्द पात्र किसानों को योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। जिला कार्यालय में डीएम ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और एसईसीसी योजना के क्रियान्वयन को लेकर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में मौजूद कृषि रक्षा अधिकारी ने बताया कि जिले में योजना के तहत 36412 किसान हैं। जिनमें से 34961 को योजना का लाभ दिया जा रहा है। बाकी किसानों के आधार और बैंक खाते का मिलान नहीं होने से पोर्टल पर डाटा फीड नहीं हो पा रहा है। डीएम ने तत्काल इस समस्या का निदान कर वंचित किसानों की समस्या दूर करने को कहा। जिन किसानों का सत्यापन नहीं हुआ, उनका तत्काल सत्यापन कराने के भी निर्देश दिदए। उन्होंने एसईसीसी योजना की समीक्षा के दौरान गरीब परिवार के युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण देने को कहा। सभी रेखीय विभागों से आपसी समन्वय बनाकर अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं से जोडऩे के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। ताकि चिह्नित 14,473 परिवारों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों से स्वयं योजनाओं की जानकारी बेरोजगारों को देने को कहा। सीडीओ को योजना के लेकर समय-समय पर अधिकारियों के साथ मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ डीडी पंत, डीडीओ केएन तिवारी, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. उदय शंकर, कृषि रक्षा अधिकारी नवीन जोशी, महाप्रबंधक जीपी दुर्गापाल, उद्यान अधिकारी आरके सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना संक्रमण के चलते औपचारिक होगा उत्तरायणी मेला
Next: अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार ने सीएस को सौंपा स्पष्टीकरण

Related Post

default featured image
  • बागेश्वर

नगर पंचायत गरुड़ को मिला अपना भवन

RNS INDIA NEWS 28/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

आठ दिवसीय उत्तरायणी मेले का रंगारंग समापन

RNS INDIA NEWS 20/01/2026 0
default featured image
  • बागेश्वर

ई-ऑफिस का संचालन नहीं करने वाले अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 17/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.