Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • कोरोना संक्रमण के चलते औपचारिक होगा उत्तरायणी मेला
  • बागेश्वर

कोरोना संक्रमण के चलते औपचारिक होगा उत्तरायणी मेला

RNS INDIA NEWS 05/12/2020
rns featured image new

बागेश्वर। मकर संक्रांति पर्व पर कुमाऊं की काशी बागेश्वर में आयोजित होने वाला उत्तरायणी मेला कोरोना संक्रमण के चलते औपचारिक होगा। स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड-19 के तहत बनी गाइडलाइन का पालन करना होगा। इसके अलावा जनेऊ संस्कार आदि भी लोग आयोजित कर सकेंगे। शनिवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी विनीत कुमार ने की। धाॢमक, पौराणिक, एतिहासिक और व्यापारिक मेला उत्तरायणी का लेकर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान समय कोरोना संक्रमण का है। धाॢमक गतिविधियां संचालित की जानी है। स्वास्थ मंत्रालय के दिशा-निर्देश के अनुसार नियमों का पालन करना अनिवार्य है। बैठक में तय किया गया कि इस बार उत्तरायणी मेला विगत वर्षों की भांति भव्य नहीं होगा। धाॢमक अनुष्ठान, गंगा स्नान और जनेऊ संस्कार भी चिह्नित स्थानों पर हो सकेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्यापारिक गतिविधियां, विकास प्रदर्शनी, स्टाल आदि नहीं लगाए जाएंगे। पालिका घाटों की सफाई करेगी। अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था भी होगी। मेले के दौरान आने वाले लोगों की मुख्य चौराहा और मार्गों पर थर्मल स्क्रीनिग होगी। मास्क और शारीरिक दूरी नियम का पालन करना होगा। सैनिटाइजेशन और हाथ धोने की व्यवस्था भी की जाएगी। इसके लिए मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी। मकर संक्रांति पर्व और मेला अवधि तक मंदिर और मुख्य चौराहों पर लाइटिग की व्यवस्था होगी। अलाव आदि भी जलेंगे। पुलिस शांति और यातायात व्यवस्था बनाए रखने को बेहतर एक्शन प्लान तैयार करेगी। व्यापारी बिना मास्क के किसी को भी सामान नहीं देंगे। पेट्रोल पंप में भी ईधन नहीं मिलेगा। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष नवीन परिहार, नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, गोविद बिष्ट, ब्लाक प्रमुख गोविद दानू, मुख्य विकास अधिकारी डीडी पंत, उपजिलाधिकारी राकेश चंद्र तिवारी, योगेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार, अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी, हरीश सोनी, रणजीत सिंह बोरा, इंद्र सिंह परिहार, दलीप खेतवाल, गोविद भंडारी, बालादत्त तिवारी आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीजेपी राज में सुरक्षित नहीं महिलाएं, बेतालघाट की घटना शर्मनाक : अमित जोशी, आप प्रदेश उपाध्यक्ष
Next: किसानों को सम्मान निधि नहीं मिलने पर डीएम ने लगायी फटकार

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

टकनार में मलबा हटाने के दौरान जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.