Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अभिभावकों ने लगाया निजी शिक्षण संस्थानों पर अधिक फीस वसूलने और फीस हेतु दबाव बनाने का आरोप
  • देहरादून

अभिभावकों ने लगाया निजी शिक्षण संस्थानों पर अधिक फीस वसूलने और फीस हेतु दबाव बनाने का आरोप

RNS
RNS INDIA NEWS 03/12/2020
default featured image

विकासनगर। अभिभावकों ने निजी शिक्षण संस्थानों की ओर से अधिक फीस वसूलने और फीस जमा करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। अभिभावकों ने खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में इसकी शिकायत करते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की। अभिभावकों ने बताया कि लाइन जीवनगढ़ स्थित एक निजी शिक्षण कक्षा पांच के छात्रों से प्रति माह 1410 रुपये फीस वसूल रहा है। लॉकडाउन से पूर्व छात्रों की प्रति माह की फीस पंद्रह सौ रुपये थी। शिक्षण संस्थान ने कोरोना काल में मात्र नब्बे रुपये फीस कम की है। बताया कि कुछ माह पूर्व छात्रों की ऑनलाइन मासिक परीक्षा कराई गई थी, लेकिन अभिभावकों को परीक्षा परिणाम बताने से पूर्व दिसंबर माह तक की पूरी फीस जमा करने का दबाव डाला जा रहा है। प्रबंधन से बात करने पर छात्र को अगली कक्षा में प्रोन्नत नहीं किए जाने की बात अभिभावकों से कही जा रही है। कुछ अभिभावकों ने हरबर्टपुर के एक निजी शिक्षण संस्थान पर दो बार परीक्षा शुल्क वसूलने का आरोप लगाया। अभिभावकों ने कहा कि एक माह पूर्व छात्रों से दो हजार रुपये बोर्ड परीक्षा का शुल्क लिया गया था, जबकि दिसंबर माह में पांच सौ रुपये परीक्षा शुल्क के दोबारा लिए जा रहे हैं। इसके साथ ही एक्टिविटी फीस के नाम पर प्रत्येक छात्र से एक हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। इन दिनों विद्यालयों में सभी तरह की शिक्षणेत्तर गतिविधियां बंद हैं, ऐसे में एक्टिविटी शुल्क के नाम पर अभिभावकों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। अभिभावकों ने बीईओ कार्यालय में शिकायत दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में नदीम, सलमान, सुनील, दिलशाद, नवीन कुमार, अमृता नौटियाल आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: च्युइंग गम चबाने से डबल चिन और मोटापा होता है कम, जानें और भी फायदे
Next: नशे में धुत युवकों ने की नाबालिगों के साथ मारपीट

Related Post

default featured image
  • देहरादून

रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • देहरादून

फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.