Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नशे में धुत युवकों ने की नाबालिगों के साथ मारपीट
  • नैनीताल

नशे में धुत युवकों ने की नाबालिगों के साथ मारपीट

RNS
RNS INDIA NEWS 03/12/2020
rns featured image new

नैनीताल। मल्लीताल से तल्लीताल की ओर जा रहे नशे में धुत कुछ युवकों ने यहां खड़े नाबालिगों के साथ मारपीट कर दी। बुधवार देर रात्रि हुए इस घटनाक्रम के चलते बाजार क्षेत्र में काफी हंगामा रहा। यही नहीं, कार सवार युवकों ने यहां खड़ी स्कूटी को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त भी कर दिया। इधर, गुरुवार को पीडि़त पक्ष की ओर से मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी गई। इस बात की जानकारी मिलने पर दूसरा पक्ष भी कोतवाली पहुंच गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, हरिनगर तल्लीताल निवासी दो किशोर बुधवार रात मल्लीताल क्षेत्र के बाजार से खरीदारी कर रहे थे। उनकी स्कूटी सडक़ के किनारे खड़ी थी। इसी बीच तल्लीताल की ओर से तेज गति से आ रही कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। इसमें स्कूटी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। किशोरों ने इस बात का विरोध किया तो कार से कुछ युवक उतरे और उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। नशे में धुत युवकों के समर्थन में बाजार के अन्य लोग भी आ गए। इस दौरान यहां जमकर हंगामा हुआ। किसी तरह दोनों किशोरों ने घटनास्थल से भागकर जान बचाई। इधर, गुरुवार को पीडि़त पक्ष की ओर से कार्रवाई की मांग को लेकर मल्लीताल कोतवाली में तहरीर दी गई। इस बात का पता चलने पर दूसरा पक्ष भी कोतवाली पहुंच गया, जहां दोनों पक्षों में जमकर झड़प हुई और करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने बामुश्किल दोनों पक्षों को शांत किया। एसआई हरीश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अभिभावकों ने लगाया निजी शिक्षण संस्थानों पर अधिक फीस वसूलने और फीस हेतु दबाव बनाने का आरोप
Next: सुप्रीम कोर्ट के आदेश की प्रति दिखाए वर्ना 27 करोड़ दे यूपी सरकार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.