Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की महिला के ससुराल वालों ने जमकर पिटाई
  • हरिद्वार

प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की महिला के ससुराल वालों ने जमकर पिटाई

RNS
RNS INDIA NEWS 29/11/2020
rns featured image new

हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की महिला के ससुराल वालों ने जमकर पिटाई की। मेडिकल स्टोर संचालक प्रेमी को बंधक बनाकर बुरी तरह पीटा गया। रातभर बंधक रहे युवक को रविवार सुबह पैसों के लेनदेन और माफीनामा लिखने के बाद छोड़ा गया। हालांकि पुलिस को घटना की खबर नहीं लग पाई है। गांव वालों के अनुसार पथरी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक मेडिकल स्टोर संचालक का गांव में ही रहने वाली एक महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शनिवार रात महिला का पति किसी कार्य से एक अन्य गांव में गया हुआ था। युवक मौका देख महिला से मिलने उसके घर पर चला गया। युवक को रात में किसी व्यक्ति ने महिला के घर मे घुसता देख लिया और महिला के ससुराल वालों को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही महिला के ससुराल वाले कमरे में पहुंच गए और युवक को घर में ही बंधक बना लिया। कुछ देर बाद महिला का पति भी घर पहुंच गया। बताया जा रहा है कि महिला के ससुराल वालों ने युवक को घर में ही बंधक बनाकर पीटा। धीरे-धीरे गांव के काफी लोग वहां एकत्रित हो गए और युवक के परिजनों को घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर बुला लिया। बताया जा रहा है कि युवक के परिजनों ने कुछ पैसों का लेनदेन करने और युवक से दोबारा ऐसी गलती नहीं करने की बात माफीनामा में लिखवाई गई। रविवार सुबह मामला रफादफा किया गया है। गांव में जगह जगह इस मामले की चर्चा हो रही है। फेरुपुर चौकी प्रभारी उमेश कुमार ने बताया युवक को बंधक बनाने के संबंध में पुलिस के पास कोई सूचना नहीं आई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यदि ट्रैवलिंग के दौरान आपको भी उल्टियां होती है तो यह है उसका रामबाण इलाज
Next: कोरोना अपडेट : आज 8 लोगों की मौत, जाने अपने जिले का हाल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.