Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बारात में रसगुल्ले खाने के दौरान जमकर मारपीट, आठ लोग जख्मी
  • बागेश्वर

बारात में रसगुल्ले खाने के दौरान जमकर मारपीट, आठ लोग जख्मी

RNS INDIA NEWS 28/11/2020
rns featured image new

बागेश्वर। गरुड़ में गई एक बारात में रसगुल्ले खाने के दौरान जमकर बवाल हो गया। मारपीट के दौरान आठ लोग जख्मी हो गए। कुछ घायलों को गंभीर चोट आने पर जिला अस्पताल से अल्मोड़ा रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार को गरुड़ क्षेत्र में गरुड़ के ही एक गांव से बारात आई थी। देर रात करीब आठ बजे जहां पर बरातियों के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी वहां पर कुछ लोगों में रसगुल्ले को लेकर बहस शुरू हो गई। बात धीरे-धीरे इतनी बढ़ी की मामला मारपीट तक पहुंच गया। मारपीट में करीब आठ लोग घायल हो गए। आस-पास लोगों ने किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने तक मामला शांत हो गया था। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैजनाथ में भर्ती कराया गया। उसके बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चार लोगों की हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्हें सिर, मुंह व अन्य जगहों पर चोटें आई हुई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बारात में लड़ाई का कारण शराब ही है। उसी के बाद विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा की मारपीट में बदल गया। बारात में शराब पीकर अराजकता फैलाने वाले तत्वों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इधर, बैजनाथ थाने के प्रभारी पंकज जोशी ने बताया कि अभी किसी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। सभी का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार्तिक पूर्णिमा के दिन अल्मोड़ा बाजार रहेगी बंद
Next: कोरोना अपडेट : उत्तराखंड में आज कोरोना से 13 लोगो की मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.