Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हाईटेक नशा तस्कर राजपुर थाना पुलिस ने दबोचे
  • देहरादून

हाईटेक नशा तस्कर राजपुर थाना पुलिस ने दबोचे

RNS INDIA NEWS 05/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  तीन हाईटेक नशा तस्कर राजपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों से कोकीन और स्मैक बरामद हुई है। आरोपियों के नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों का पुलिस पता लगा रही है। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार रात ओल्ड मसूरी रोड शहंशाही रिजॉर्ट के पास चेकिंग करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की पहचान सरोवर कुमार (23) निवासी कांवली रोड के रूप में हुई। उससे 3.30 ग्राम कोकीन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ की। एसओ राजपुर पीडी भट्ट ने बताया कि पूछताछ में पता लगा कि उसे प्रिंस और तनिष्क नाम के युवक नशा सामग्री की डिलीवरी कराते हैं। ग्राहक प्रिंस से संपर्क करता है। वह ऑनलाइन क्यूआर कोड के जरिए रकम मंगाता है। प्रिंस तय करता है कि किसे कब डिलीवरी दी जानी है। एसएसआई राजपुर सुमेर सिंह और जाखन चौकी इंचार्ज वीकेंद्र चौधरी से टीम संग देर रात कुठाल गेट से तनिष्क (22) निवासी कनॉट पैलेस चकराता रोड और प्रिंस राज (21) निवासी किशननगर, गढ़ी कैंट को गिरफ्तार किया। इन दोनों आरोपियों से 38.45 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके साथ ही सात मोबाइल फोन, इलेक्ट्रिक तराजू, कई डेबिट कार्ड मिले। प्रिंस से पूछताछ में पता लगा कि मोहित नाम के युवक से यह कोकीन दी थी। मोहित की तलाश भी पुलिस ने शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम ने की उत्तराखंड को नशा मुक्त करने के लिए अभियान की शुरूआत
Next: नाबालिग किशोरियों के अपहरण व दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जून
  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.