Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नाबालिग किशोरियों के अपहरण व दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नाबालिग किशोरियों के अपहरण व दुष्कर्म पर महिला आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 05/02/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने नाबालिग किशोरियों के बीते दो मामलों दून के डोईवाला व पिथौरागढ़ के धारचूला में घटित दो घटनाओं में संज्ञान लिया है। आयोग ने सम्बंधित पुलिस अधिकारियों से वार्ता करते हुए उन्हें महिला व किशोरियों की सुरक्षा को लेकर जागरूकता व सतर्कता के आदेश दिए हैं। आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने डोईवाला में नाबालिग के अपहरण व दुष्कर्म के मामले में एसओ डोईवाला को फोन किया। एसओ ने उन्हें बताया की उक्त मामले में आरोपी पीड़िता को इंस्टाग्राम से बातचीत कर उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पिथौरागढ़ के धारचूला निवासी दो बहनों के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो जाने के मामले में आयोग अध्यक्ष ने एसपी पिथौरागढ़ से दूरभाष से वार्ता कर जानकारी ली। बताया कि आरोपी हेयर कटिंग का काम करता था है और वह दोनों को बरेली ले गया। किशोरियों को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। राज्य महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दोनों प्रकरणों में आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के लिये पुलिस को निर्देश दिए, ताकि ऐसे अपराधियों को सबक मिले। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को अपने-अपने नजदीकी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को इन मामलों के संबंध में जागरूक करने व सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव व पोक्सो अधिनियम की जानकारी देने को कहा है। आयोग की अध्यक्ष ने इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ने पर चिंता जताते हुए। नाम बदल कर और अपनी पहचान छुपा कर नाबालिगों को बहला फुसला कर उनके साथ गलत कृत्य करने की रोकथाम के लिए किराएदारों की सत्यता की पहचान करने व सत्यापन करने को कहा है।

चलती कार में युवती से छेड़छाड़ मामले का लिया संज्ञान
महिला आयोग ने नैनीताल जिले के हल्द्वानी में चलती कार में 22 वर्षीय युवती से छेड़छाड़ की घटना का भी संज्ञान लिया है। आयोग अध्यक्ष ने इस मामले में एसपी देहात से वार्ता करते हुए प्रकरण की जानकारी ली। जिसमें नोडल अधिकारी एसपी देहात ने बताया कि उक्त मामले में किशोरी आरोपियों के साथ स्वयं उनकी कार की अग्रिम सीट पर बैठी थी। जिसके बाद वो उनके साथ देर रात्रि तक कार में थी। युवती की गैंगरेप की शिकायत के अनुसार मामला दर्ज कर मेडिकल कराया गया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में पीड़िता के बयानों के आधार पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य दो आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईटेक नशा तस्कर राजपुर थाना पुलिस ने दबोचे
Next: संविधान का अनुच्छेद 44 सभी सरकारों को पूरे भारत में नागरिकों हेतु एक समान नागरिक संहिता सुनिश्चित करने का निर्देश देता है:  अजय कुमार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू बेचने पर 25 दुकानों के चालान

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैमाड़ा के जखोली मेले से मूल स्थान मैंद्रथ लौटी बाशिक महाराज की पालकी
  • मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां
  • फर्जी हस्ताक्षर कर परिचित ने खाते से रकम उड़ाई
  • ग्राम प्रहरियों के साथ बैठक कर पुलिस ने दिए सुरक्षा और सतर्कता के निर्देश
  • राजौरी में सैन्य अभियान के दौरान शहीद हुए लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी को नम आंखों से अंतिम विदाई
  • भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर जताई खुशी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.