Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • महीने में तीन दिन पौड़ी में कैंप करेंगे आईजी गढ़वाल: अशोक कुमार
  • रुद्रप्रयाग

महीने में तीन दिन पौड़ी में कैंप करेंगे आईजी गढ़वाल: अशोक कुमार

RNS INDIA NEWS 26/11/2020
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने कहा है कि आईजी गढ़वाल महीने में तीन दिन पौड़ी में कैंप करेंगे। पुलिस में अनुशानहीनता और जनता से दुर्व्यहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस जवानों के प्रशिक्षण में संवेदनशीलता अहम हिस्सा होगी। साइबर क्राइम और नशे पर नियंत्रण के लिए पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। गुरुवार को पौड़ी पहुंचे डीजी लॉ एंड ऑर्डर अशोक कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि आईजी गढ़वाल महीने में तीन दिन पौड़ी में कैंप करेंगे। पुलिस में अनुशानहीनता व जनता से दुर्व्यहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहाड़ में साइबर अपराधों में इजाफे को देखते हुए श्रीनगर में साइबर सेल खोली जाएगी। कोटद्वार में यातायात व सीपीयू यूनिट कार्यालय खोले जाएंगे। पुलिसकर्मियों को आम आदमी से मित्रतवत व्यवहार करने की नसीहत दी गई है। अनुशासनहीनता व दुर्व्यहार को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा किए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। कहा कि श्रीनगर शहर में यातायात व्यवस्था के साथ ही नशे का कारोबार भी पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है। साथ ही शहर में केंद्रीय विवि, एनआईटी व मेडिकल कालेज से बड़े शैक्षणिक संस्थान हैं। यहां छात्रों के आंदोलन भी अक्सर होते रहते हैं। श्रीनगर शहर के बढते स्वरूप को देखते हुए एसएसपी सप्ताह में एक दिन यहां कैंप करेंगी। कहा कि राज्य में नशे व साइबर क्राइम की घटनाएं बढ़ रही है। जिसके नियंत्रण के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स बनाई गई है। इन अपराधों पर नियंत्रण के भरसक प्रयास किए जा रहे हैं। जनता से भी सहयोग की अपेक्षा हैं। इन अपराधों पर नियंत्रण न होने पर पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारी तय किए जाने के साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी। कहा कि अक्सर थानों में शिकायतें रिसीव नहीं किए जाने की बात सामने आती हैं, जिसको लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि हर शिकायत को स्वीकार कर कार्रवाई की जाए। पुलिसिंग में पारदर्शिता हो इसका पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में एसएसपी पौड़ी पी रेणुका देवी, एएसपी प्रदीप कुमार राय, एएसपी संचार अनूप काला, सीओ सदर वंदना वर्मा, सीओ श्रीनगर एसडी नौटियाल आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार कुम्भ में भीड़ नियंत्रण व संक्रमण की रोकथाम को तैयार प्लान पेश करें राज्य सरकार : हाईकोर्ट
Next: भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.