Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग
  • हरिद्वार

भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

RNS
RNS INDIA NEWS 26/11/2020
rns featured image new

हरिद्वार। रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र बालियान और भाजपा नेता नरेश शर्मा के बीच विवाद को लेकर कांग्रेसी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसएसपी से मिला। कांग्रेस नेताओं ने शिक्षक को धमकी देने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के करीबी भाजपा नेता नरेश शर्मा की पत्नी कनखल के हरिराम आर्य इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। इसी स्कूल से रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र बालियान ने सूचना के अधिकार में कुछ जानकारियां विभाग और स्कूल से मांगी थी। रिटायर्ड शिक्षक बालियान का आरोप है कि नरेश शर्मा ने उन्हें कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत कनखल थाने में की। वहीं, नरेश शर्मा ने भी बालियान पर उनकी पत्नी से पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए कनखल थाने में तहरीर दी हुई है। इस मामले में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस से मुलाकात की और मुकदमा दर्ज न होने पर कनखल की पुलिस पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहता कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर होकर बेलगाम हो रहे हैं। उन्हें मनमानी नहीं करने दी जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि जिस शहर में वरिष्ठ नागरिकों को मंत्री के परिवार के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हों, उस प्रदेश की कानून व्यवस्था व्यवस्था का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। कहा कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मिलकर शिक्षा घोटाले की पूरी फाइल सौंपेगा। सीबीआइ जांच के लिए राज्यपाल से भी मिलेंगे। इस अवसर पर सतीश दूबे, हरद्वारी लाल, अनिल शर्मा आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महीने में तीन दिन पौड़ी में कैंप करेंगे आईजी गढ़वाल: अशोक कुमार
Next: एसएसपी अल्मोड़ा ने पुलिस अधिकारी, कर्मचारियों को संविधान दिवस की दिलाई शपथ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.