Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हरिद्वार कुम्भ में भीड़ नियंत्रण व संक्रमण की रोकथाम को तैयार प्लान पेश करें राज्य सरकार : हाईकोर्ट
  • नैनीताल
  • न्यायालय
  • हरिद्वार

हरिद्वार कुम्भ में भीड़ नियंत्रण व संक्रमण की रोकथाम को तैयार प्लान पेश करें राज्य सरकार : हाईकोर्ट

RNS INDIA NEWS 26/11/2020
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि अगले साल हरिद्वार कुंभ में कोरोना संक्रमण की रोकथाम तथा भीड़ नियंत्रण समेत मेला व्यवस्थाओं के लिए क्या प्लान बनाया गया है। साथ ही अतिरिक्त क्या किया जा सकता है। इसकी जानकारी शपथपत्र के साथ दो दिसंबर से पहले अदालत को बताने के निर्देश दिए हैं। साथ ही प्रवासी श्रमिकों के लिए केंद्र व राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में शपथ पत्र के साथ 23 दिसंबर तक कोर्ट में ब्यौरा देने को कहा है। पर्वतीय इलाकों के स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों के पास उपकरणों की कमी से संबंधित सवाल पर याचिकाकर्ता से पूरा विवरण व समाधान आदि सुझाव के रूप में जिला निगरानी कमेटी के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा है। बुधवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवि मलिमठ व न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी की खंडपीठ में कोविड अस्पतालों में सुविधाओं की कमी व क्वारन्टीन सेंटर की बदहाल व्यवस्था को लेकर अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली, देहरादून निवासी सच्चिदानंद डबराल की जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। याचिका में क्वारन्टीन सेंटरों व कोविड अस्पतालों की बदहाली और उत्तराखंड वापस लौट रहे प्रवासियों की मदद और उनके लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने की मांग की गई है। बदहाल क्वारंटाइन सेंटरों के मामले में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट कोर्ट में पेश कर माना था कि उत्तराखंड के सभी क्वारंटाइन सेंटर बदहाल स्थिति में हैं और सरकार की ओर से वहां पर प्रवासियों के लिए कोई उचित व्यवस्था नहीं की गई है। जिसका संज्ञान लेकर कोर्ट अस्पतालों की नियमित मॉनिटरिंग के लिये जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिलेवार निगरानी कमेटी गठित करने के आदेश देने के साथ ही कमेटियों से सुझाव मांगे थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेटियों को साहसी बनाने के साथ ही बेटों में अच्छे संस्कार देने भी बेहद जरूरी : स्वामी चिदानन्द
Next: महीने में तीन दिन पौड़ी में कैंप करेंगे आईजी गढ़वाल: अशोक कुमार

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

नैनीताल जनपद में भारी बारिश का अलर्ट, 9 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.