Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अश्लील चैट कर महिला ने युवक को फ्लैट में बुलाया, सेक्सटॉर्शन में फंसाकर खेला लाखों का ब्लैकमेल खेल
  • ऊधम सिंह नगर

अश्लील चैट कर महिला ने युवक को फ्लैट में बुलाया, सेक्सटॉर्शन में फंसाकर खेला लाखों का ब्लैकमेल खेल

RNS INDIA NEWS 03/01/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  रेप के आरोप में फंसाकर ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला ने युवक को फ्लैट में बुलाकर सेक्सटॉर्शन में फंसाकर लाखों की रंगदारी मांगी थी। पुलिस ने दोनों को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। एसएसपी कार्यालय में एसपी सिटी मनोज कत्याल ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को गल्ला मंडी निवासी जुगल किशोर पुत्र भगवान दास ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि ओमेक्स कॉलोनी पंतनगर निवासी गौरव आहूजा और नीलम गर्ग ने उसके बेटे विकास तनेजा को सेक्सटॉर्शन के जाल में फंसाकर बंधक बनाया । आरोप था कि उसके बेटे को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर उससे ढाई लाख रुपये की रंगदारी की मांग की। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं एसएसपी की निर्देश पर जिला और थाना स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया। टीम ने घटना के संबंधित सीसीटीवी फुटेज देखकर संदिग्धों से पूछताछ की। मंगलवार को टीम ने मुखबिर की सूचना पर जैन मंदिर रोड मलिक कालोनी निवासी गौरव आहूजा उर्फ विक्की को ग्रीन पार्क यूपी से गिरफ्तार कर लिया। वहीं आरोपी गौरव की निशानदेही पर ओमेक्स निवासी नीलम गर्ग पत्नी अनिल गर्ग को उसके फ्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया। टीम में एसओ पंतनगर राजेन्द्र सिह ढांगी, प्रदीप कोहली, धीरेन्द्र परिहार, नितिन कुमार, कृपाल सिंह, पंकज पोखरियाल मौजूद रहे।

आरोपी नीलम और विक्की ने बनाई थी योजना
पुलिस के मुताबिक, नीलम गर्ग और विक्की अहुजा ने यह योजना बनाई थी। योजना अनुसार नीलम ने ऐसी स्थिति बनाई कि विकास उसके साथ वाट्सऐप पर अश्लील चैट करने लगा। इसके बाद विकास को धमकाते हुए नीलम ने उससे ओमेक्स स्थित फ्लैट पर बुलाया। जहां दोनों ने मिलकर विकास को बंधक बना कर उसके साथ मारपीट की और उससे 10 लाख रुपये नहीं देने पर दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। वहीं सौदा ढाई लाख रुपये में हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कड़ाके की ठंड में भी धरना जारी
Next: ऊखीमठ को योग अध्यात्म के रूप में विकसित करने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

थाईलैंड से पदक जीतकर लौटे ताइक्वांडो खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.