Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शांतिपुरी में अतिक्रमण पर चोट, दुकान-मकानों पर चली जेसीबी
  • ऊधम सिंह नगर

शांतिपुरी में अतिक्रमण पर चोट, दुकान-मकानों पर चली जेसीबी

RNS INDIA NEWS 24/11/2023
default featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पुलिस प्रशासन, लोक निर्माण विभाग व जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण के दायरे में आ रहे करीब 60 प्रतिशत दुकान, मकान और चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान छिटपुट विरोध के अलावा अधिकांश ग्रामीणों ने प्रशासनिक टीम का अतिक्रमण हटाने में खुलकर सहयोग किया। शांतिपुरी और जवाहर नगर में सड़कों पर अतिक्रमण के मामले में शांतिपुरी नंबर एक निवासी पूरन सिंह चौहान द्वारा नैनीताल हाईकोर्ट में लगाई गई पीआईएल के बाद लोक निर्माण विभाग और तहसील प्रशासन लगातार नोटिस जारी कर ग्रामीणों को अतिक्रमण खाली करने के लिए कह रहा था। इस पर कुछ ग्रामीणों ने स्वयं अपने अतिक्रमण को तोड़कर सरकारी जगह खाली कर दी है। वहीं करीब 60 प्रतिशत अतिक्रमण को शुक्रवार को पहुंची लोक निर्माण विभाग व तहसील प्रशासन की टीम ने भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल के साथ दुकान, मकान और चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया। वहीं तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ लोगों को अगले दो-चार दिनों में अपनी व्यवस्था कर अतिक्रमण को स्वयं हटाने का अल्टीमेटम दिया गया है। इस दौरान शांतिपुरी नंबर तीन व चार में कुछ लोगों द्वारा अतिक्रमण तोड़े जाने का विरोध किया गया। बगैर नोटिस के अतिक्रमण तोड़ने की बात भी कही, लेकिन अधिकारियों के समझाने पर वह भी अतिक्रमण हटाने के लिए राजी हो गए। शुक्रवार को शांतिपुरी नंबर एक, शांतिपुरी नंबर दो, शांतिपुरी नंबर तीन व शांतिपुरी नंबर चार में करीब 60 फीसदी चिह्नित अतिक्रमण को प्रशासनिक टीम ने तोड़ दिया है। जबकि शेष कुछ स्थानों पर डिमार्केशन और नोटिस जारी करने की कार्यवाही अभी भी जारी है। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के एई प्रकाश लाल, कोतवाल आरएस डांगी, तहसीलदार गिरीश चंद्र त्रिपाठी, पटवारी मीनाक्षी गोस्वामी समेत पुलिस और पीएसी के जवान मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टनकपुर में युवक ने ब्लेड से अपना गला काटा
Next: अब तक कुल 46.8 मीटर पाइप को पुश किया गया है आगे की ड्रिलिंग पूरी सावधानी के साथ शुरू की जायेगी:  महमूद अहमद

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.