Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चौथी गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने नूरानांग दिवस धूमधाम से मनाया
  • देहरादून

चौथी गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने नूरानांग दिवस धूमधाम से मनाया

RNS INDIA NEWS 18/11/2023
rns featured image new

देहरादून।  गढ़वाल राइफल की चौथी बटालियन के पूर्व सैनिकों ने नूरानांग बैटल आनर डे धूमधाम से मनाया। इस दौरान युद्ध की शौर्य गाथा को याद किया गया। 1962 में चीन से हुए युद्ध में बटालियन को यह उपाधि मिली।
गढ़ी कैंट स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में बटालियन के कमांडिंग अफसर रहे मेजर जनरल एमके यादव (रिटायर) ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम शुरू किया। सबसे पहले नूरानांग के हीरो महावीर चक्र धारक जसवंत सिंह रावत सहित अन्य बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पलटन ने अपने शौर्य और वीरता के दम पर 1962 के भारत-चीन युद्ध की तस्वीर बदल दी थी। इस युद्ध में चौथी गढ़वाल के तीन अफसर, चार जेसीओ, 147 सैनिक ने सर्वोच्च बलिदान देकर देशभक्ति में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा। नूरानांग की लड़ाई में महावीर चक्र विजेता राइफलमैन जसवंत सिंह और चौथी गढ़वाल वीरों ने चीन के इरादों को धूल में मिला दिया था। इस एतिहासिक युद्ध में चौथी गढ़वाल को बैटल आनर नूरानांग की मानद उपाधि मिली। तत्कालीन ले. जनरल ब्रिज मोहन कौल ने अपनी किताब अनटोल्ड हिस्ट्री में लिखा है कि अगर चौथी गढ़वाल जैसी बहादुर पलटन और होती तो अरुणाचल व भारत का नक्शा ही कुछ और होता। आज भी तवांग सेक्टर में जो भी सैनिक, अर्धसैनिक जाते हैं वे अत्याधिक श्रद्धा के साथ जसवंतगढ़ (नूरानांग) में शीश झुकाते हैं। इस युद्ध के शामिल रहे कैप्टन जेके कांती (सेनि) ने युद्ध के कई किस्से साझा किए। समारोह में ब्रिगेडियर आईपी सिंह (सेनि), ब्रिगेडियर आरएस रावत (सेनि), ब्रिगेडियर जगमोहन सिंह (सेनि), कर्नल वीएस नेगी (सेनि), आनरेरी कैप्टन जयमल सिंह (सेनि), आनरेरी कैप्टन दलबीर सिंह (सेनि), आनरेरी कैप्टन नंदन सिंह रावत (सेनि), हवलदार वचन सिंह (सेनि) आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋण वसूली को अभियान चलाएं बैंक अधिकारी: धन सिंह
Next: एसीएस ने रेस्क्यू आपरेशन की जानकारी ली

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.