Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋण वसूली को अभियान चलाएं बैंक अधिकारी: धन सिंह
  • देहरादून

ऋण वसूली को अभियान चलाएं बैंक अधिकारी: धन सिंह

RNS INDIA NEWS 18/11/2023
rns featured image new

देहरादून। बैंकों का एनपीए कम करने को सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत ने ऋण वसूली अभियान तेज किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि बैंकों का एनपीए पूरी तरह न्यूनतम स्तर पर लाया जाए। ऋण वसूली को अभियान चलाया जाए।
सहकारिता मंत्री ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से सभी राज्य सहकारी बैंक के एमडी, जिलों के सचिव, महाप्रबंधक को निर्देश दिए। एनपीए वसूली का कड़ाई से पालन किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि जिन्होंने एनपीए ऋण जमा नहीं किया है, उनके खिलाफ वसूली को अभियान चलाया जाए। सचिव को निर्देश दिए कि जो बहुउद्देशीय सहकारी समितियां चुनाव के लिए पात्र नहीं हैं, उनकी सूची तत्काल बनाई जाए। कारण लिखा जाए कि ये समितियां क्यों पात्र नहीं हैं। नए सहकारी सदस्य बनाने में तेजी लाने को कहा। 30 नवंबर तक दो लाख नए सदस्य बनाने के निर्देश दिए। निर्देश दिए कि सभी 670 सहकारी समितियों को चुनाव लायक बनाया जाए।
सचिव सहकारिता बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने रजिस्ट्रार कॉपरेटिव और एमडी राज्य सहकारी बैंक को एनपीए वसूली को बकायेदारों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन समितियों ने राज्य में बेहतर काम किया है, उनकी कार्यशाला राजभवन में आयोजित होगी। कार्यशाला में सहकारिता विभाग की भविष्य की योजनाओं का खाका भी रखा जाएगा। राज्य सहकारी बैंक के प्रबंध निदेशक मान सिंह सैनी ने बताया कि वसूली को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जल्द ऋण जमा न करने पर कुर्की की कार्यवाही की जाएगी। समीक्षा बैठक में निबंधक सहकारिता आलोक कुमार पाण्डेय, एमडी मान सिंह सैनी, राज्य सहकारी बैंक जीएम दीपक कुमार, जीएम टिहरी संजय रावत, जीएम हरिद्वार विश्व विजय सिंह, जीएम देहरादून सीके कमल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फरवरी-मार्च में बोर्ड परीक्षाएं, अप्रैल में रिजल्ट
Next: चौथी गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने नूरानांग दिवस धूमधाम से मनाया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.