Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए फरिश्ता बने प्रशिक्षक विपिन शर्मा
  • देहरादून

गंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए फरिश्ता बने प्रशिक्षक विपिन शर्मा

RNS INDIA NEWS 27/01/2026
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)। गुरुग्राम से दोस्तों के साथ शिवपुरी घूमने आया एक पर्यटक गंगा में नहाते समय बह गया। उसने साथियों ने मदद की गुहार लगाई। इसी समय गाइडों को ट्रेनिंग दे रहे एक प्रशिक्षक पर्यटक को बचाने दौड़ पड़े। उन्होंने गाइडों की सहायता से पर्यटक को बामुश्किल बाहर निकाला। पर्यटक को तत्काल सीपीआर दी। इससे पर्यटक की जान बच गई। पर्यटक को 108 सेवा के माध्यम से अस्पताल भेजा गया। यह घटना बीते सोमवार दोपहर की है। गुरुग्राम निवासी अविनाश दोस्तों के साथ मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी में युसूफ बीच पर घूमने पहुंचा था। अचानक वह गंगा में नहाने के लिए उतरा। तेज प्रवाह में उसका संतुलन बिगड़ गया। अविनाश के बहते ही साथियों ने उसे बचाने के लिए गंगा में गाइडों को ट्रेनिंग दे रहे प्रशिक्षक से गुहार लगाई। प्रशिक्षक विपिन शर्मा ने गाइडों के साथ अविनाश का रेस्क्यू शुरू किया। किसी तरह से अविनाश तक पहुंचकर उसे गंगा से बाहर निकाला। तब तक अविनाश के शरीर पर काफी पानी जा चुका था। विपिन ने उसे तत्काल सीपीआर दी। गाइडों ने भी इसमें विपिन की मदद की। काफी मशक्कत के बाद अविनाश की जान बच सकी। घटना की सूचना मिलने पर 108 सेवा कुछ देर बाद मौके पर आ पहुंची। अविनाश को अस्पताल ले जाया गया। वहीं, रेस्क्यू और सीपीआर देने की घटना एक राफ्टिंग गाइड के गोप्रो कैमरे में भी कैद हो गई। यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महंगे शौक के लिए दुकान से मोबाइल चोरी में तीन दोस्त गिरफ्तार
Next: मौसम के अलर्ट के चलते अल्मोड़ा में 28 जनवरी को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.