Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी में सफाई कर्मचारियों ने जमकर की नारेबाजी
  • पौड़ी

पौड़ी में सफाई कर्मचारियों ने जमकर की नारेबाजी

RNS INDIA NEWS 06/11/2023
rns featured image new

पौड़ी (आरएनएस)। डीएम कार्यालय के पास वाल्मीकि मूर्ति का निर्माण कार्य रोके जाने से नाराज उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने का कार्य बहिष्कार सोमवार को भी जारी रहा। सफाई कर्मियों के कार्य बहिष्कार से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। सफाई कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी भी की। राज्य आंदोलनकारी बीरा भंडारी ने डीएम कार्यालय के पास वाल्मीकि मूर्ति स्थापित करने को लेकर आपत्ति जताई थी। जिस पर जिला प्रशासन ने मूर्ति निर्माण कार्य पर रोक लगा दी थी। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर यहां पर राज्य आंदोलनकारियों का कार्यालय या संग्रहालय बनाने की मांग की थी। वहीं, उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने यहां पर वाल्मीकि मूर्ति का कार्य रोके जाने पर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। कुछ दिनों पहले डीएम कार्यालय के पास वाल्मीकि मूर्ति स्थापित करने को लेकर भूमि पूजन किया गया था। उत्तराखंड स्वच्छकार कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार घाघट ने बताया कि यहां पर पूर्व डीएम धीराज सिंह ने वाल्मीकि की मूर्ति स्थापित करने के आदेश दिए थे। जिस पर कुछ दिनों पहले कार्य भी शुरू हो चुका था लेकिन बिना वजह के कुछ लोगों द्वारा यहां पर आपत्ति की जा रही है। कहा कि वाल्मीकि मूर्ति का निर्माण कार्य बंद होने पर कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया गया है। वहीं, सोमवार को जिला प्रशासन के साथ कई दौर की वार्ता भी हुई लेकिन सहमति नहीं बन पाने से कोई नतीजा नहीं निकल पाया। कार्य बहिष्कार करने वालों में मुकेश, लाखन ,संजीव ,वीरेंद्र आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिश्वतखोरी में सिपाही की गिरफ़्तारी के बाद चौकी प्रभारी निलंबित
Next: शिक्षकों ने लोकसभा चुनाव में मतदान न करने की प्रतिज्ञा ली

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.