Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • रिश्वतखोरी में सिपाही की गिरफ़्तारी के बाद चौकी प्रभारी निलंबित
  • हरिद्वार

रिश्वतखोरी में सिपाही की गिरफ़्तारी के बाद चौकी प्रभारी निलंबित

RNS INDIA NEWS 06/11/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। जगजीतपुर चौकी के कांस्टेबल के रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने जगजीतपुर चौकी के प्रभारी रघुवीर सिंह रावत को निलंबित करते हुए मामले की जांच सीओ सिटी जूही मनराल को सौंप दी है। इधर, देर रात विजिलेंस की टीम आरोपी कांस्टेबल पप्पू कश्यप को अपने साथ लेकर देहरादून के लिए रवाना हो गई थी। विजिलेंस की टीम ने रविवार शाम जगजीतपुर चौकी पहुंचकर पांच हजार की रिश्वत ले रहे कांस्टेबल पप्पू कश्यप को रंगे हाथ पकड़ा था। जगजीतपुर निवासी राजू ने विजिलेंस को शिकायत की थी कि मारपीट के क्रॉस मुकदमे में जेल भेजने की धमकी देकर कांस्टेबल ने उससे और उसके भाई से पांच हजार की रकम वसूली थी। इसके बाद कांस्टेबल मुकदमे में नामजद पांच अन्य आरोपियों से प्रति आरोपी एक-एक हजार रुपये देने की डिमांड कर रहा था। विजिलेंस की टीम ने आरोपी कांस्टेबल को चौकी कैंपस से ही पकड़ा था। देर शाम आरोपी कांस्टेबल को अपने साथ लेकर विजिलेंस टीम रवाना हो गई थी। इधर, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने जगजीतपुर चौकी प्रभारी रघुवीर सिंह रावत को निलंबित करते हुए सीओ सिटी को जांच सौंपी है। यही नहीं कांस्टेबल पप्पू कश्यप को भी निलंबित किया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक के 5 किमी तक घसीटने से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल
Next: पौड़ी में सफाई कर्मचारियों ने जमकर की नारेबाजी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.