Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • शिक्षकों ने लोकसभा चुनाव में मतदान न करने की प्रतिज्ञा ली
  • हरिद्वार

शिक्षकों ने लोकसभा चुनाव में मतदान न करने की प्रतिज्ञा ली

RNS INDIA NEWS 06/11/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। जिले के 103 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक सोमवार को एक घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे। इस दौरान राजकीय शिक्षक संघ की हरिद्वार शाखा से जुड़े 825 शिक्षकों ने स्कूलों में लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा करते हुए मतदान न करने की प्रतिज्ञा ली। मंगलवार से सभी शिक्षक माध्यमिक स्कूलों में सिर्फ शिक्षण कार्य करेंगे। डाक बनाने और भेजने आदि कार्य का शिक्षक मंगलवार से बहिष्कार कर देंगे। शिक्षक अपनी 35 सूत्रीय मांग पूरी करने पर अड़े हैं। सोमवार को जिले के सभी राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक दोपहर 12 बजे से एक बजे तक कक्षाओं में पढ़ाई स्थगित कर कार्य बहिष्कार पर रहे। हरिद्वार शाखा के जिला महामंत्री रविंद्र रोड़ ने बताया कि सोमवार को सभी माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक और शिक्षिकाओं ने एक घंटा कार्य बहिष्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया। साथ ही लोकसभा चुनाव में मतदान न करने की प्रतिज्ञा शिक्षकों ने ली है। चुनाव में शिक्षक और उनके परिवार का कोई भी सदस्य मतदान नहीं करेगा। सात नवंबर से डाक और अन्य कार्यों का बहिष्कार शिक्षक करेंगे। 17 नवंबर से शिक्षक सभी सरकारी सूचनाओं का बहिष्कार कर प्रतिभाग नहीं करेंगे। विरोध स्वरूप 17 नवंबर को सभी प्रभारी प्रधानाचार्य अपना प्रभार भी त्याग देंगे। शिक्षकों का कहना है कि 35 सूत्रीय मांग पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की सहमति के बाद भी कोई विचार शिक्षा विभाग नहीं कर रहा है। विरोध के दौरान बच्चों की पढ़ाई का नुकसान होने पर रविवार को अतिरिक्त कक्षा लगा कर भरपाई की जाएगी। मांग पूरी न होने तक विभिन्न आंदोलन शिक्षक करते रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पौड़ी में सफाई कर्मचारियों ने जमकर की नारेबाजी
Next: मास्टर प्लान के कार्यों को मिशन मोड में तेजी से पूरा किया जाए

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.