Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • वीआईपी श्रद्धालुओं की बढती संख्‍या से चारों धाम में चहल पहल
  • उत्तराखंड
  • चमोली

वीआईपी श्रद्धालुओं की बढती संख्‍या से चारों धाम में चहल पहल

RNS INDIA NEWS 28/10/2023
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  जैसे-जैसे बदरीनाथ केदारनाथ और गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट बंद होने की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे आम श्रद्धालुओं के साथ-साथ वीआईपी भक्तों की भी संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है। आलम यह है कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर कई नेता तो पूरे लाव लश्कर के साथ उत्तराखंड के चारधाम के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं ।कई नेता चुपचाप भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के दर पर पहुंच कर अपनी जीत की कामना कर रहे हैं।
कहते हैं भगवान अपने भक्त को कभी निराश नहीं करते। उनके दर पर पहुंचने वाला हर इंसान जब वापस लौटता है, तो उसे यह उम्मीद होती है कि भगवान उसकी मनोकामना पूरी करेंगे। इसी कामना के साथ कपाट बंद होने से पहले कई नेताजी बदरीनाथ और केदारनाथ में माथा टेक रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है। हर चुनाव आने से पहले नेताजी ऐसे ही मंदिरों में आते और जाते रहते हैं जहां की महिमा और चमत्कार सार्वजनिक हैं। केदारनाथ आपदा के बाद चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या तो बढ़ी ही है, साथ ही वीआईपी भक्तों की संख्या भी खूब बढ़ी है। बदरी केदार मंदिर समिति की मानें तो रोजाना ऐसे लोगों का आना बदरीनाथ और केदारनाथ में हो रहा है, जिन्हें अलग-अलग पार्टियों से टिकट मिले हैं। इतना ही नहीं बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की दुनिया के स्टार भी कपाट बंद होने से पहले भगवान से आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे हैं।
कैलाश विजयवर्गीय पहुंचे बदरीनाथ केदारनाथ धाम बीते 4 दिन पहले ही मध्य प्रदेश के चुनाव उम्मीदवार और बीजेपी के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय भी अचानक केदारनाथ और बदरीनाथ पहुंच कर पूरे भक्ति भाव में दिखे। देहरादून से हवाई यात्रा कर पहले कैलाश विजयवर्गीय भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे। उसके बाद उन्होंने भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए। मध्य प्रदेश में होने वाले चुनाव से पहले भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी और पार्टी की जीत की कामना की।
अखिलेश ने भी लिया भगवान का आशीर्वाद इसी महीने 24 अक्टूबर को समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव भी अपने परिवार के साथ उत्तराखंड पहुंचे थे। पत्नी डिंपल यादव और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उत्तराखंड पहुंचे अखिलेश यादव ने न केवल भगवान बदरीनाथ धाम के दर्शन किए, बल्कि देवप्रयाग स्थित संगम में पहुंचकर एक विशेष पूजा अनुष्ठान में भी हिस्सा लिया। अखिलेश यादव का भी कार्यक्रम उत्तराखंड पहुंचने का अचानक ही बना था। हालांकि उन्होंने बदरीनाथ और केदारनाथ के कब दर्शन किए और कितनी सुबह वह दर्शन करके वापस लौट आए, यह जानकारी ज्यादा लोगों को नहीं लगी। बताया जा रहा है कि एक विशेष पूजा के लिए अखिलेश यादव अपने परिवार के साथ उत्तराखंड और खासकर बदरीनाथ धाम में पहुंचे थे। अखिलेश यादव भी पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं। ऐसे में अपने बिजी शेड्यूल से उन्होंने न केवल समय निकालकर भगवान की भक्ति की, बल्कि दो दिन उत्तराखंड में भी बिताए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी हाल ही में बदरीनाथ और केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचे थे। योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड में एक बैठक के लिए पहुंचे थे। उन्होंने अपने कार्यक्रम को कुछ इस तरह से तैयार किया था कि वह केदारनाथ और बदरीनाथ में भी माथा टेक सकें। ऐसे में यूपी के सीएम योगी ने न केवल केदारनाथ में समय बिताया, बल्कि बदरीनाथ में रात्रि विश्राम भी किया। इस दौरान सीमा पर तैनात सैनिकों से भी मुलाकात की। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी चुनाव की तारीख जिस दिन घोषित हुई, उसी दिन उत्तराखंड में गंगा किनारे अपने परिवार के साथ पहुंचे थे। शिवराज सिंह चौहान ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में समय बिताया। शिवराज सिंह चौहान हरिद्वार के शांतिकुंज भी पहुंचे। शांतिकुंज में पूजा अर्चना की। शिवराज सिंह चौहान का भी यही कहना था कि वह चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले गंगा के तट पर आकर पूजा अर्चना करना चाहते थे।
केंद्र की भाजपा सरकार में महत्वपूर्ण पेट्रोलियम एवं श्रम विभाग संभाल रहे रामेश्वर तेली ने भी गुरुवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर माथा टेका था। केंद्रीय मंत्री के बदरीनाथ पहुंचने के बाद ही सभी को यह मालूम हुआ कि मंदिर में केंद्रीय मंत्री पहुंचे हुए हैं। यहां पर उन्होंने लगभग एक घंटा पूजा अर्चना की और फिर वह दिल्ली के लिए रवाना हो गए।  भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के दर्शन के लिए नेताओं के अलावा अन्य सेलिब्रिटी और जानी-मानी हस्तियां भी पहुंच रही हैं। क्रिकेटरों की बात करें तो एक्सीडेंट में घायल होने के बाद तेजी से रिकवरी कर रहे ऋषभ पंत ने भी हाल ही में भगवान केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन किए थे। वहीं सुरेश रैना ने भी बाबा केदार और भगवान बदरीनाथ के दरबार में माथा टेका था। अगर बात फिल्मी कलाकारों की करें तो अक्षय कुमार, रानी मुखर्जी और जैकलीन फर्नांडिस के साथ-साथ कई बड़े कलाकारों ने भी इस साल भगवान बदरीनाथ और केदारनाथ के दरबार में माथा टेका है। 27 अक्टूबर को ही देश के उपराष्ट्रपति ने भी भगवान का आशीर्वाद लिया है। वहीं अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच सकते हैं। बदरी केदार मंदिर समिति के सदस्य आशुतोष डिमरी ने समाचार एजेंसी आरएनएस को बताया कि कपाट बंद होने की तारीख जैसे जैसे नजदीक आएगी, दर्शन के लिए वीआईपी लोगों की संख्या बढ़ जाएगी। अभी भी लोगों को यही लगता है कि इन दिनों में भीड़ कम होगी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उत्तराखंड में चारधाम के मंदिरों में अब हमेशा भीड़ रहती है। हां सीजन में ये संख्या अधिक हो जाती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमरानी बांध परियोजना के निर्माण से हल्द्वानी व आसपास के क्षेत्र में पेयजल-सिंचाई की समस्या का हल होगा तथा विद्युत उत्पादन भी होगा : सीएम
Next: विदेशी वन अधिकारियों ने वन्य जीव सरंक्षण के काम देखे

Related Post

weather
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में 9 और 10 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.